Skip to main content

राजधानी लखनऊ में हुआ नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो प्रदर्शनी की 17 दिवसीय प्रदर्शनी का आरंभ

  



नेशनल आर्ट एंड  क्राफ्ट सिल्क एक्सपो की 17 दिवसीय सिल्क एक्सपो  23 दिसंबर,2022 को प्रारंभ हुई, जिसमें देश के विभिन्न, राज्यों के 150 से अधिक हस्तकला और नेशनल आर्टिजन व सिल्क बुनकरों की बुनाई कला को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री, दानिश आजाद अंसारी, के द्वारा दीप  प्रज्वलित  कर के  किया गया।

नेशनल आर्ट एंड  क्राफ्ट सिल्क एक्सपो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि “ संस्थान द्वारा आयोजित नेशनल आर्ट एंड  क्राफ्ट सिल्क एक्सपो, कथा मैदान, रेल नगर, बंगला बाज़ार, आशियाना, लखनऊ में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्यौहार को सिल्क पर छापा है | 



प्रदर्शनी में गुजरात की पटोला सिल्क , तेलांगना की उपाडा  सिल्क तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क , महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क, पर गई कलाकारी लोगो को अपनी ओर खीच रही है | आयोजक श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि  कथा मैदान, रेल नगर  , बंगला बाज़ार, आशियाना, लखनऊ में आयोजित  नेशनल आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों को एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है | यह प्रदर्शनी 8 जनवरी 2023 तक सुबह 10:30 से रात्रि 9:30 तक चलेगी | ” 



तमिलनाडु से आए बुनकर 1 ग्राम सोने की जरी से तैयार साड़ी लेकर आऐ है इस ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी को बनाने में 2 माह का समय लगा है आंध्रा के पोचमपल्ली से आए डिजाईनर ने सिल्क पर ग्रामीणों के जनजीवन को ऊकेरा है | गांवो के मेले खेतो में जाती बैलगाड़ी के द्रश्य और आदिवासी जनजीवन की झलक सिल्क को खास बना रही है इसी साड़ियो को  लद्दाख के त्रिपुड़ा में भेड़ो के बाल को सूतकर बनाया जाता है और फिर इन पर पेंटिंग की जाती है |  साड़ियो पर बनी डिजाईन में कश्मीरी केशर की डिजाईन के साथ ही कश्मीरी कहावा भी है | इस प्रदर्शनी में 5000  से अधिक वैरायटियों की सिल्क साड़ियां, सूट, ड्रेस मटेरियल  इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा, घिचा, मलबरी रॅा सिल्क, एब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बान्धनी, पाटोला कच्छ एम्ब्रोयडरी , मिरर वर्क एवं डिजाइनर कुर्ती , मध्य प्रदेश से चंदेरी सिल्क साडी सूट एवं  बनारसी सिल्क , तान्चोयी सिल्क, मैसूर सिल्क की साड़ीयो के साथ धर्मावरम तस्सर, ढाका, वही डिजाइनर ब्लाउज , सलवार सूट भी है l साड़ी और सूट की  वैरायटी के साथ विंटर कलेक्शन तथा पश्मीना शाल की भारी रेंज भी उपलब्ध है | असम की मूंगा सिल्क साड़ियां भी गृहणियों को आकर्षित कर रही है। इस प्रदर्शनी में कश्मीर के बुनकरों के सिल्क के कारपेट, पश्मीना शाल, साड़ियां, कलकत्ता के कारीगर कमल मटका सिल्क, कांतावर्क ,शिफॉन, मूंगा, मस्राइज,मटका रेशम की साड़ी यहां प्रदर्शित की गई है। हैंडी क्राफ्ट खुर्जाकी पॉटरी, सहारनपुर के एंटीक फनीचर आदि है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...