Skip to main content

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का 120वां जन्मदिवस

 


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का 120वां जन्मदिवस जिला कार्यालय पर ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया गया। सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।      

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवनकाल में किसानों, मजदूरों, शोषितों, पीड़ितों, पिछड़ों एवं गरीबों के लिए संघर्ष किया और गांवों के विकास के लिए अनवरत प्रयास किये। उन्होंने समाज में पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाने के साथ उन्हें सम्मान दिलाने के लिए भी अथक प्रयास किये। चौधरी साहब ने पूरे जीवन जुल्म, अत्याचार, अन्याय, शोषण एवं तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया। चौधरी चरण सिंह जी के स्वपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को उनकी नीतियों एवं सिद्धान्तों पर चलना होगा।    


    

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह, सूर्य कुमार सिंह, टी0बी0 सिंह, अनिल पासी, मान सिंह पटेल, नवनीत सिंह, रामलखन चौरसिया, राजकुमार यादव, मो0 वसीम ‘चांद भाई’, मो0 इब्राहीम, मो0 हारून, सुहागवती, शिल्पी चौधरी, राजकिशोर ‘जग्गी’, विदेश पाल यादव, चन्द्रशेखर यादव, एन इशरत बेग, अनिल यादव, अकरम उर्फ बब्लू, ललिता राजपूत, विमला बहादुर, मंजू यादव, लुकमान अली, विनय रावत, संतोष भारती, कांशीराम रावत, शशिलेन्द्र यादव, अंजनी प्रकाश ‘एडवोकेट’ महेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार पाल, राजू रावत, नुजहत खान, अमान खान, दिनेश सिंह, रजनीश सिंह, शिवम यादव ‘गोलू’, राघवेंद्र कुमार पाण्डेय "रन्नु" फारूख प्रधान, विजय यादव, सोनू चौधरी, प्रमोद यादव ‘साहिल’, रविन्द्र यादव ‘रूद्र’ विशाल सिंह, गोविंद यादव , त्रिभवन यादव, अनुराग़ यादव, विमल यादव ‘सेठ’ अजीत यादव ‘पवन’, हिमांशु संघर्षी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...