Skip to main content

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 10वा मण्डलीय अधिवेशन



राजर्षि त्रिपाठी अध्यक्ष और प्रदीप शुक्ला पुनः सचिव निर्वाचित

अवर अभियंता सरकार की रीढ़: मंत्री कुवर ब्रजेश सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का मण्डलीय अधिवेशन 18 दिसम्बर को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन लोक निर्माण विभाग के प्रेक्षागृह में सम्पन हुआ। अधिवेशन में अवर अभियंताओं की ज्वलत समस्यों पर चर्चा उनके निदान पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी पूर्व अध्यक्ष महासंघ इं. एस.पी.. मिश्रा और सहायक चुनाव अधिकारी इं. अनिल कुमार पाण्डेय के समक्ष हर पद पर एक-एक नामांकन आने के बाद निर्विरोध चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष पद पर पुनः इं. राजर्षि त्रिपाठी पीडब्लूडी अध्यक्ष, इं.शकेब अहमद जल निगम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. अरूण प्रताप सिंह आरईडी उपाध्यक्ष, इं. प्रदीप शुक्ला सिंचाई विभाग मण्डल सचिव, राजीव सिंह सिंचाई विभाग वित्त सचिव, इं. सुरेश सिंह सिंचाई विभाग प्रचार सचिव और इं. ब्रजेश सिंह पीडब्लूडी लेखा सम्प्रेक्षक चुने गए। 


इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि कुॅवर ब्रजेश सिंह राज्य मंत्री लोक निर्माण ने अधिवेशन का उद्घाटन करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहाकि अभियंता समाज देश की दिशा और दशा को तय करता है। अवर अभियंता संवर्ग सरकार की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि समस्याएं है तो उसका समाधान भी है। एसोसिएशन, संगठन, संघों और सरकार की सोच सकारात्मक है तो समाधान अवश्य निकलेगा। उन्होने कहा कि संसाधन सीमित है, उन्ही से काम चलाना है लेकिन संसाधन इतने भी कम नही की काम न चलाया जा सकें। आप सरकार की प्राथमिकता का ध्यान रखें सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। इस दौरान अपने सम्बोधन में महासंघ के महासचिव जी.एन. सिंह ने कहा कि सरकार ने कोरोना के संक्रमण काल के दौरान अवर अभियंताओं के बड़े प्रयास और संघर्ष के बाद मिलने वाले 400 रूपये प्रोत्साहन भत्ते पर रोक लगा दी थी। यह रोक सरकार की आर्थिक ठीक होने पर अपने आप हटाई जानी चाहिए थी। क्योकि कोरोना काल में अवर अभियंताओं ने अपनी जबरदस्त भागीदारी निभाई थी। लेकिन सरकार ने सचिवालय संवर्ग का भत्ता तो वापस कर दिया पर अवर अभियंता अब तक इससे वंचित है। उन्होंने राज्य मंत्री कुवर ब्रजेश सिंह से उक्त रोके गए 400 रूपये भत्ते को तत्काल बहाल किये जाने की मांग रखी। 

महासंघ के दशम मण्डलीय मंें आयोजित तकनीकि सेमिनार में कई अभियंताओं ने अपने विचार रखें।  अधिवेशन को अतिथि इं. हेमन्द्र प्रताप विधि सलाहकार महासंघ, विशिष्ठ अतिथि इं. राकेश त्यागी अध्यक्ष, इं. जी.एन. सिह महासचिव डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष एन.डी. द्विवेदी, महामंत्री प्रकाशचंद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार आदि ने सम्बोधित किया। 

 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...