Skip to main content

सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश कुमार जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी

 





 उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश कुमार जायसवाल,    श्री अजय जायसवाल- अध्यक्ष (जायसवाल समाज) मो0 आसिफ, मो0 जुबैर, राकेश सोनकर, अखिलेश, विनोद मिश्रा, संगम बहुगुणा, अशोक सिन्हा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद अग्रवाल अंकुश जायसवाल, श्रीमती रेखा जायसवाल, सविता टेक चन्दानी सहित उनके साथ आये सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं दिलप्रीत सिंह डीपी तथा समापन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी ने किया।


सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकल दुबे ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड़यंत्र हो रहा है। इससे चिंतित आज लाखों किसान, युवा,महिलाएं व बच्चें अपने भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए  कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ रहें हैं। आज समूचे भारत में श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी भारत जोड़ो अभियान के तहत देश की एकता अखंडता को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्षरत है।


पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सैकड़ों हजारों कांग्रेसजनों को साथ लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके देश को सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर मजबूत कर रहे हैं।जनता के असल मुद्दों और उनके मजबूत सवालों को मोदी सरकार तक पहुंचा रहे हैं। परन्तु बीजेपी सत्ता के अहंकार में लबरेज है, लोगों को धर्म जाति नफरत की विघटनकारी राजनीति में उलझाकर  हर चुनाव जीतना चाहती हैं।


पूर्व मंत्री श्री दुबे ने कहा कि बीजेपी देश में नफरत और बंटवारे की सोच को बुलंद करना चाहती है। देश को आजाद कराने से लेकर वर्षाे से विकास की गंगा बहाने वाली कांग्रेस पार्टी की सद्भाव और विकास की रणनीति के आगे ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा की जुमलेबाजी झूठ फरेब आर्थिक अराजकता के खिलाफ और कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के बीच होगा। आज कांग्रेस जनों को प्रत्येक वार्ड में अपने ब्लाकों में मजबूत संगठन भाषा तैयार करने के साथ-साथ फिरका परस्ती जुमलेबाजी के खिलाफ सजगता से संघर्ष करने की जरूरत है।


सदस्यता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सेवादल डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिह, पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, मो0 हनीफ खान, नसीम सिद्दीकी (पंडित), राजेन्द्र पाण्डेय, राजेश सिंह काली, सलमान भाई, संजय शर्मा आदि प्रमुख रहे



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...