Skip to main content

आर्यावर्त बैंक द्वारा पीएम निधि योजना के लाभार्थियों को क्यू आर कोड वितरण समारोह संपन्न

 



 आज गरीब के घर भी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध -ब्रजेश पाठक

QR कोड वितरण डिजिटल होने की दिशा मे सार्थक कदम - मोनिका कालिया

 -चालू वित्तीय वर्ष में ऋण द्वारा एक लाख रोजगार का सृजन-अमिताभ बेनर्जी



लखनऊ।सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान,लखनऊ में आर्यावर्त बैंक द्वारा क्यू आर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आर्यावर्त बैंक एक सरकारी बैंक, जो कि केंद्र सरकार, बैंक ऑफ इंडिया और राज्य सरकार का एक संयुक्त उद्यम है, जिसमें केंद्र, बैंक ऑफ इंडिया व राज्य का क्रमशः 50%, 35% और 15% की हिस्सेदारी है। बैंक ने पीएम स्वनिधी के लाभार्थिययों को क्यूआर कोड के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक , उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी, लखनऊ, मोनिका कालिया, कार्यकारी निदेशक, बैंक ऑफ इंडिया, बिस्वजीत मिश्र, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। बैंक ने 18995 लाभार्थियों को पीएम-स्वानिधि योजना के अंतर्गत रु. 21.67 करोड़ का ऋण सुविधा प्रदान किया है। आर्यावर्त बैंक ने 01.11.2022 से 31.03.2023 तक आर्यावर्त रोजगार सृजन योजना नामक एक विशेष योजना भी शुरू की है। इस योजनान्तर्गत आर्यावर्त बैंक की प्रत्येक शाखा द्वारा मासिक आधार पर 20 उद्यमियों का चयन किया जाएगा और कृषि में रोजगार सृजन के लिए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, एमएसएमई, खुदरा ऋण आदि में ऋण सुविधाएं प्रदान करेगी। 



 बैंक का लक्ष्य मार्च 2023 तक एक लाख परिवारों को इस योजना में अच्छादित कर रूपए 2000 करोड़ की ऋण राशि पात्र ऋणीयों को वितरित कर उन्हे स्वावलंबी बनाना है। इन लाभार्थियों को रियायती दरों पर ऋण देने के लिए बैंक इन लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में भी शामिल करेगा। कार्यक्रम में पीएम-स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को क्यूआर कोड का वितरण, आर्यावर्त रोजगार सृजन योजना, बैंक की अन्य बीमा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। समारोह के दौरान 22 क्षेत्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक, लाभार्थी, VC के माध्यम से जुड़े रहे और आर्यावर्त बैंक के यादगार समारोह के साक्षी बने। इस समारोह में बैंक के निदेशक मंडल, बैंक के शीर्ष कार्यपालक, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष, अमिताभ बनर्जी ने ब्रजेश पाठक और अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों का स्वागत किया और बैंक के प्राथमिकताओं और उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि आर्यावर्त बैंक समाज, राज्य और देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने उदबोधन के दौरान कहा कि आर्यावर्त बैंक ने काफी कम समय मे प्रगति की है एवम अपनी योजनाओ से प्रदेश की जनता को लाभांवित किया है, आज बैंकिंग सिर्फ बड़े लोगो तक ही नही सीमित है आज गरीब के घर भी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है और प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजनाओ से पूरे जन मानस विशेष कर ग्रामीण आबादी को काफी लाभ हुआ है और आर्यावर्त बैंक ने सभी सरकारी योजनाओ को मूर्त रूप देने का प्रयास किया है।

बैंक ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक मोनिका कालिया ने कहा कि आर्यावर्त बैंक द्वारा QR कोड वितरण डिजिटल होने की दिशा मे सार्थक कदम है इस दिशा में बैंक प्रतिदिन प्रगति कर रहा है।ग्रामीण बैंकों में यह देश का अग्रणी बैंक है।

आर्यावर्त बैंक के अध्यक्ष अमिताभ बनर्जी इस अवसर पर कहा किबैंक अपनी 1367 शाखाओं, 7000 कुशल और प्रेरित स्टाफ सदस्यों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ बहुत सस्ती दरों पर सर्वोत्तम उत्पाद और सेवाएं प्रदान करके सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं का प्रसार अपने पूरे क्षेत्र में कर रहा है। वर्तमान में बैंक का कुल व्यापार मिश्रण रुपये 51,000 करोड़ से अधिक है। वर्तमान में आर्यावर्त बैंक उत्तर प्रदेश के 26 जिले में कार्यरत है। आर्यावर्त बैंक जमा और ऋण योजनाओं पर बहुत अच्छी दरों की पेशकश कर रहा है।

इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओ एवम बीमा योजनाओ के लाभार्थियों को सम्मानित अतिथियों द्वारा सराहा व सम्मनित किया गया। 

धन्यवाद प्रस्ताव के के सिंह ने दिया और कहा कि आर्यावर्त बैंक का लक्ष्य इस वर्ष लगभग एक लाख रोजगार अपनी ऋण योजनाओ द्वारा प्रदान करना है। समारोह में संजीव श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक मनोज कक्कड़ मुख्य प्रबंधक एवम पीयूष सिंह मुख्य प्रबंधक और राघवेंद्र सिंह सचिव सहित लखनऊ उन्नाव बाराबंकी के लगभग एक हजार लाभार्थी उपस्थित थे और डिजिटल रूप से 22 जिलों के चार हज़ार लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...