Skip to main content

राजधानी लखनऊ में उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का सरकारी नीतियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन

 


 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट )उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ का संयुक्त प्रदर्शनी इको गार्डन लखनऊ में प्रबंधक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक एम०एल०सी० वाराणसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा को पूंजीवाद के हवाले करना चाहती है गरीब किसान मजदूर व मध्यवर्गीय परिवार चाहे जिस जाति बिरादरी का हो शिक्षा से वंचित हो जाएगा क्योंकि विद्यालयों को बड़े उद्योगपतियों के हवाले होने से फीस काफी बढ़ जाएगी जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगी जिसका उदाहरण सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के मान्यता की शर्तों में किए गए संशोधन प्रस्ताव दिनांक 23/08/2022 से स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है जिसमें मान्यता शुल्क हाई स्कूल 50 हजार इंटरमीडिएट एक लाख के स्थान प्रभूत कोश 15 हज़ार के स्थान पर 7 लाख व सुरक्षित कोष 3 हजार के स्थान पर ढाई लाख का प्रस्ताव दिया गया है तथा स्थाई मान्यता अस्थाई कर नवीनीकरण करने की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है जिसके संबंध में धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के प्रस्ताव को मूलता वापस करने की मांग की गई है धन्य को कमलेश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव प्रबंधकों व शिक्षकों को मंजूर नहीं है जिसको सरकार वापस लेना चाहिए धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामबदन यादव ने कहा कि यह प्रस्ताव शिक्षा में पूंजीवाद को बढ़ावा दे रहा है प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि सरकार की फीस बढ़ोतरी का रवैया मनमानी है। प्रदेश महासचिव ईश्वर चंद यादव ने गरीबों की शिक्षा के साथ घोर अन्याय बताए हैं । उत्तर प्रदेश धरने को प्रदेश से आए हुए तमाम जिलाधिकारी व प्रदेश के पदाधिकारियों ने संबोधित किया । पंकज यादव, संजय यादव, लहरी सिंह, राम गोविंद प्रजापति, डॉ० एस०पी० सिंह पटेल, करुणा कांत मोर्य, प्रियंका यादव, शिव प्रताप यादव, राम सुंदर पांडे, रीता चौधरी ,ओम प्रकाश यादव, इंद्रपाल सिंह ,चरण सिंह , नीलम यादव, लंकेश बापू बृजेश श्रीवास्तव ,विनोद ,कुलदीप वर्मा, ओम प्रकाश आंबेडकर, भीम नारायण यादव, जैन कुशवाहा

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...