Skip to main content

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न

 


 राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक लखनऊ  में संपन्न हुआ बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद गांधी जी ने कहा कि नाई समाज की दशा एवं दिशा किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं बदला । नाई समाज का सामाजिक राजनीतिक आर्थिक भागीदारी कहीं भी नहीं है सभी दलों ने सिर्फ वोट लेकर ठगने का काम किया अब नाई समाज जाग चुका है अब जो भी दल ने समाज को उसका हक देगा उसी के साथ हमारा समाज होगा वरना हम खुद अपनी पार्टी बनाएंगे समाज की हर विधानसभा में इतनी वोट है कि किसी भी पार्टी को जिताने एवं हराने की ताकत रखती हैविशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक माननीय रामअचल राजभर जी ने कहा कि नाई समाज सर्व समाज के साथ चलने का काम किया और करता है इनका इतिहास भी बहुत बड़ा है महान सम्राट महापदम नंद एकछत्र राज करने वाले महाराजा थे आरक्षण के जनक जननायक करपुरी ठाकुर को जाता है लेकिन शाम अवंती जातिवादी मानसिकता के लोग इतिहास मिटाने का काम किया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा नाई समाज सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है नाइस समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए क्योंकि नाइस समाज की संख्या केवल उत्तर प्रदेश में ही लगभग 4 परसेंट है और इस समाज का नेतृत्व भी नाइस समाज के नेता कर रहे हैं अभी तक सभी दलों के लोग इन को भुनाने का काम किया । 

अब ऐसा नहीं होगा हम लोग नाइस समाज के साथ हैं और राजनीतिक हिस्सेदारी दिला कर रहेंगे। कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय राम भवन शर्मा जी ने कहा कि अब हमारी आर-पार की लड़ाई होगी नाइस समाज किसी भी दल का गुलाम नहीं है वोट हमारा राज तुम्हारा ऐसा नहीं होगा मुझे मेरे समाज को जनसंख्या के आधार पर जितना हक बनता है उतना चाहिए नहीं तो हमारा नाई समाज वोट का बहिष्कार करेगा या तो अपनी खुद की पार्टी बनाएगा अब हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं समाज के राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किसी भी हद तक जाना पड़ेगा तो जाऊंगा 4 नवंबर 2023 में नाइस समाज शक्ति प्रदर्शन के रूप में महारैली का आयोजन लखनऊ राजधानी में किया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय राजमणि शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा सभी वक्ताओं का निर्णय एवं सहमति स्वागत योग है हम पुरजोर समर्थन करते हैं स्वागत करते हैं अब हमें व्यापक रूप से आंदोलन करके तथा एकजुट होकर हक और हुकूमत लेना है अब वही राजनीतिक दल राज करेगा जिस के समर्थन में नाइस समाज होगा इसलिए मतदान के मुद्दे पर प्रदेश का नाइस समाज एक हो चुका है कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर छोटू ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...