Skip to main content

माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन का वर्षिक अधिवेशन संपन्न देश भर से माइक्रोफाइनेंस संस्थाओ ने किया प्रतिभाग

 


लखनऊ। राजधानी में माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश का पांचवा वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को होटल हयात रीजेंसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी एवं एसोसियेशन के सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ।  कार्यक्रम में चर्चा परिचर्चा,नुक्कड़ नाटक और विभिन्न विषयो पर पैनल डिस्कशन आयोजित किये गए।  

कार्यक्रम में शामिल भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया की आरबीआई के नए नियम ग्राहकों को सस्ती तथा समुचित सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से लाये गए  है। आरबीआई इन संस्थाओं से ब्याज दर में कटौती तथा पारदर्शिता की उम्मीद करता है। इसी के साथ नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एस के डोरा ने नाबार्ड द्वारा उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता तथा जेएलजी माध्यम से लाभार्थियों तक कैसे लाभ पहुंचे आदि पर प्रकाश डाला। सिडबी के उप प्रबंध निदेशक एस वी राव ने माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों को उद्यमी बनाने हेतु संस्थाओं को प्रोत्साहित किया। राव ने बताया कैसे हम लोग लघु उद्यम विकसित कर सकते है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री के द्वारा विभिन्न प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। 

दिल्ली से आए एमएफआइएन के सीईओ आलोक मिसरा ने बताया की अभी माइक्रोफाइनेंस का व्यवसाय करीब तीन लाख करोड़ का है जो कि अगले तीन से चार वर्षो में करीब सत्रह लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। 



इस अवसर पर कोविड के दौरान अनुभव, ग्राहक सुरक्षा, तथा टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग, पर परिचर्चा भी हुई। परिचर्चा में एक्सपर्ट्स ने अपने विचार रखे। एसोसिएशन के सीईओ सुधीर सिन्हा ने बताया की परिचर्चा से निकले विचारों को संकलित करके आगे की कार्यवाही की जाएगी जिससे सेक्टर एक जिम्मेदार तथा भरोसेमंद लेंडर के रूप में अपने को स्थापित कर सके। इस अवसर पर सत्या माइक्रोक्सपिटल के सीईओ विवेक तिवारी,पहल फाइनेंस की पूर्वी भावसार सा धन के जीजी मेमन सचिन चौरसिया सहित करीब दो सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन बैंक के पूर्व प्रमुख राज किरण राय द्वारा किया गया। उन्होंने बैंको से माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं कैसे ऋण प्राप्त कर सकती है इस पर विस्तृत प्रकाश डाला। सम्मेलन का सफल संचालन मिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा समापन संबोधन श्री अजय गनओतरा द्वारा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...