Skip to main content

मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष में समाजवादी कार्यालय कैसरबाग आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

   



समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं मार्गदर्शक गरीबों के मसीहा धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की 83वीं जयंती के अवसर पर  पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगदीप सिंह यादव एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही जिला कार्यालय पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया। पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगदीप सिंह यादव ने कहा कि नेता जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाॅंव में हुआ था, उनके पिता एक किसान थे। एक साधारण किसान परिवार मे जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनैतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1996 में नेता जी ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गये और साथ ही देश के रक्षा मंत्री भी रहे। हम सभी को नेताजी के सपनों को पूरा करना होगा।       


 

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व लोकसभा प्रत्याषी सी0एल0 वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, सूर्य कुमार सिंह, निर्मल सिंह, फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली, नागेन्द्र सिंह, अशोक यादव, टी0बी0 सिंह, राषिद अली, वीर बहादुर सिंह, अमर पाल सिंह, रविभूषण ‘राजन’, नागेन्द्र सिंह यादव, रूद्र विनायक यादव, शंकर लोधी, अनिल पासी, नवनीत सिंह, इब्राहीम मंसूरी, विनोद यादव, गनेष प्रताप यादव उर्फ डी0के0, श्यान अख्तर अल्वी, हारून अजीज, रईस अहमद, इस्तियाक अहमद, रमेश सिंह ‘रवि’, मो0 शफीक, सुहागवती, आदिल इदरीश, कुलेन्द्र यादव, डाॅ0 संतोष रावत, हरिपाल यादव, अकरम उर्फ, बब्लू, विदेश पाल यादव, चन्द्रशेखर यादव, मोईन खान, शौकत अली, मनीष यादव, तारिक अब्दुल्लाह, मनोज पाल, एस0यू0 खान ‘भईया जी’, यादवेन्द्र प्रताप ‘गब्बर’, गौतम रावत, खुर्शीद आलम, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार ‘गुड्डू’, महेश प्रसाद रावत, अरूण रावत, जीत बहादुर, पार्षद किशन दादा, शिवकुमार टाइगर, रमेश काकू, रामसमुझ रावत, शशिलेन्द्र यादव, दिनेष सिंह, विमल सेठ, विक्रम यादव, षिवम यादव ‘गोलू’, अमित यादव, बिनोद शुक्ला एवं फारूख प्रधान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी केे चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें यादव किया। 

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...