Skip to main content

राजधानी लखनऊ में किसान मंच द्वारा हुई प्रेस वार्ता



गाँव के ख़ुशहाल हुए बिना, गाँव के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के शिक्षित, व्यवस्थित और रोज़गार युक्त हुए बिना देश को विश्व गुरू बनने का दम भरना बस एक काल्पनिक स्वप्न जैसा है - पंडित शेखर दीक्षित  


लखनऊ के हज़रतगंज प्रेस क्लब में राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा एक प्रेस वार्ता की गयी जिसमें देश के पूर्व आई० ए० एस० अधिकारी भारत सरकार में सचिव रह चुके श्री कमल टावरी जिन्होंने हाल ही में सन्यास धारण किया और उनका नया नाम स्वामी कमलानंद गिरी जी महराज साथ में टीम अन्ना हज़ारे की कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शुश्री कल्पना इनामदार, राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंडित शेखर दीक्षित, भाग्योदय फ़ाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम महेश मिश्रा, राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव श्री ओ.पी. यादव , मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय द्विवेदी एवं मंच के अवध के सदस्यता प्रभारी श्री सर्वेश पाल सम्मिलित हुए ।


वार्ता में सभी ने अपने विचार देश के किसान, मज़दूर और नौजवानों के लिए व्यक्त किए।

वार्ता में मुख्य रूप से कमल टावरी जी ने देश के गाँव की दशा सुधारने के लिए गाँव  के आय के फ़ार्मूले को बढ़ाने के चिंतन पर ज़ोर दिया साथ ही कहा कि अगर देश की संस्कृति और गाँव को सच में सरकार बचाना चाहती है तो उसे गाय और संत पर राजनीति छोड़कर ज़मीनी कार्य करना होगा जिसमें अभी तक ठीक से कहा जय तो काम शुरू भी नहीं हुआ है सिर्फ़ विज्ञापनों में वादे दिखाई दे रहे हैं। 

अन्ना हज़ारे जी की प्रतिनिधि के रूप में सुश्री कल्पना इनामदार जी ने कहा कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार और असमानताओं के काले जाल में फँसकर अन्ना की के आंदोलन से सहमत होकर भाजपा को अपना बहुमत दिया परंतु आठ वर्ष बीत जाने के पश्चात देश की ग्रामीण व्यवस्था और भी लचर हो गयी, देश में भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ा है उद्योगपति गाँव की सम्पदा को लूट रहे हैं और मोदी मौन हैं, अन्ना द्वारा कई बार पत्र लिखने पर भी मोदी सरकार का ज़मीन पर अपनी योजनाओं को ना उतारने का फ़ार्मूला अब समझ से परे है अगर जल्द ही मोदी सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों को पूर्ण करने की तरफ़ कदम ना उठाया तो फिर से अन्ना टीम जनता को जागरूक करके भाजपा को सरकार से हटाने का काम करेगी।

राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० शेखर दीक्षित जी ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर शायद वोट पाना तो आसन होगा पर उन्ही लोगों के लिए यथार्थ पर ज़मीन पर काम करना ये सरकार के बस की बात नहीं आज देश का किसान और नौजवान हताश, दुखी और मायूस है दोनो को ही अपने भविष्य की कोई जानकारी नहीं है सरकार गाँव को सक्षम बनाने की बजाय पूँजीपतियों को बेचने का भाव रखती है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...