Skip to main content

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने लकी ड्रा के 7 विजेताओं को सौंपी शानदार बलेनो कार की चाभी

 



 प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स स्टोर्स के लकी ड्रा विजेताओं को सौंपी गई बलेनो कार 

 1 अक्टूबर से शुरू हुए ज्वेलरी फेस्टिवल सेल में ग्राहकों को हर ₹50 हजार रुपये की खरीदारी पर मिला था एक लकी ड्रा कूपन


लखनऊ, उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स द्वारा विभिन्न शहरों में स्थित अपने प्रतिष्ठानों पर आयोजित लकी ड्रा के विजेताओं को शानदार बलेनो कार की चाभी सौंपी गई। 1 अक्टूबर से शुरू हुए ज्वेलरी फेस्टिवल सेल के दौरान प्रदेश के विभिन्न शहरों के इन भाग्यशाली विजेताओं ने खरीददारी कर लकी ड्रा कूपन्स प्राप्त किये थे। ज्वेलरी फेस्टिवल के दैरान प्रत्येक 50 हजार रुपये की खरीददारी पर एक लकी ड्रॉ कूपन दिया गया था।  


इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के संरक्षक बालकृष्ण सराफ, डायरेक्टर्स अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ और सौमित्र सराफ ने इस ग्रैंड ज्वेलरी सेल में खरीददारी करने वाले सभी ग्राहकों का इसे सफल आयोजन बनाने के लिए आभार प्रकट किया।



ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के संरक्षक बालकृष्ण सराफ ने बताया, "पिछले 82 वर्षों से हम अपने सम्मानित ग्राहकों की सेवा करते आ रहे हैं। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स वर्ष 1940 में स्थापित हरि प्रसाद गोपी कृष्णा सराफ ग्रुप का आधुनिक रूप है। उत्तर प्रदेश और उसके आसपास नए जमाने के ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए समय के साथ हमने अपनी मौलिकता और मूल्यों को बरकरार रखते हुए बदलाव को अपनाया है। लकी ड्रा में कार जीतने वाले हमारे सभी सम्मानित ग्राहकों और विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। समय-समय पर इस तरह के आयोजन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स द्वारा होते रहते हैं और हमें अपने ग्राहकों का सहयोग मिलता रहता है।


अतुल सराफ ने कहा, "हम लकी ड्रा के विजेताओं को उनकी कार सौंपते हुए बेहद उत्साहित हैं और लकी ड्रा के विजेताओं गोरखपुर के पार्क रोड स्टोर से खरीदारी करने वाले पुनीत कुमार राय व घण्टाघर स्टोर से खरीददारी करने वाले अनीस मोहम्मद, पडरौना स्टोर से खरीददारी करने वाले सुवोध तिवारी, बस्ती स्टोर से खरीददारी करने वाले देवेश कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ स्टोर से खरीददारी करने वाले मऊ जिले के घोसी कस्बे के निवासी हिमांशु, देवरिया स्टोर से खरीददारी करने वाली आकांक्षा श्रीवास्तव और बलिया स्टोर से खरीदारी करबे वाली अभिलाषा पांडेय को आज बलेनो कार की प्राप्ति पर शुभकामना देते हैं। इस ज्वेलरी फेस्टिवल सेल का आयोजन हमने अपने प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थित हमारे स्टोर्स के ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन को उत्साहजनक और रोमांचक बनाने के लिए किया गया था। जैसी आशा थी उसके अनुरूप इसमें ग्राहकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। हम आगे भी ऐसे ही आयोजन करते रहेंगे और हमें विश्वास है कि हमारे सम्मानित ग्राहक आगे भी हमें इसी तरह का सहयोग और समर्थन देते रहेंगे।"


इस अवसर पर बोलते हुए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के अनूप सराफ ने कहा, "ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की सफलता में हमारे हर ग्राहक का अमूल्य योगदान है। हमारे सम्मानित ग्राहकों की वजह से ही ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स आज ज्वेलरी की दुनिया मे एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन चुका है। हमारे लिए हमारे ग्राहक ही सर्वोपरि हैं और यही सदैव से ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का मूलमंत्र रहा है। हम लकी ड्रा विजेता को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी हमारे ग्राहकों का यही स्नेह और समर्थन मिलता रहेगा। "


ज्वेलरी फेस्टिवल और लकी ड्रा सेल की सफलता पर वैभव सराफ ने कहा, "हमारे ग्राहकों की बदौलत ही ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स आज ज्वेलरी के बिजनेस में क्षितिज पर पहुंचा है और हमारे इस सफर में हर एक ग्राहक का बहुमूल्य योगदान है। ग्राहक सर्वोपरि ही ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का मूलमंत्र है। लकी ड्रा विजेताओं को हम हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।"


इस अवसर पर सौमित्र सराफ ने कहा,"ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का लक्ष्य हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के माध्यम से अपने ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना रहा है। यही कारण है कि ग्राहकों ने हमारे काम को सराहा है और उनकी बदौलत ही ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। लकी ड्रा हमारे ग्राहकों के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है, जिन्हें हम समय समय पर आयोजित करते रहते हैं।"


इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स देवरिया से संजय केडिया, बलिया से राहुल सर्राफ व अमित जौहरी, बस्ती से मनीष अग्रवाल, आज़मगढ़ से अरुण रूंगटा, पडरौना से अभिषेक खेतान व उमंग खेतान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...