Skip to main content

मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0 डॉ0 संजय कुमार निषाद जी का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


गाजीपुर ,  मा0 मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0 (डॉ0 संजय कुमार निषाद जी) का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गाजीपुर के ’शहनाई पैलेस’ में उन्होंने प्रेस वार्ता कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि गाजीपुर  में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसकी कुल लागत रू0 61.87 करोड़ ( रू0 30.00 करोड़ केन्द्रांश, रू० 20.00 करोड़ राज्यांश तथा रू0 11.87 करोड़ मण्डी परिषद का अंश) स्वीकृति किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणी की अत्याधुनिक 113 नग दुकाने, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय अवसंरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होने  कहा कि मार्केट में आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण मत्स्य सम्बन्धित सभी घटक यथा थोक/फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज हेतु आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से किया जा सकेगा। मण्डी की स्थापना से वाराणसी मण्डल के साथ-साथ पूर्वाचल के समस्त जनपदों में मात्स्यिकी विकास से खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालको के मत्स्य उत्पादों का उचित मूल्य, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही अन्य राज्यों में मत्स्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उ0प्र0 राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा परियोजना निर्माण हेतु टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है । साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी निरंतर उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।  मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण हेतु अलग से बजट तैयार हुआ और मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सकें इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है।

        मा0 मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि मैं लगातार अपने समाज का मुद्दा विधानसभा और दिल्ली में जाकर उठाता रहा हूं, उन्ही प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि आज केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...