Skip to main content

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच का सम्मेलन सम्पन्न


लखनऊ के विश्वेशरैया प्रेक्षागृह में जावेद मलिक जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के सम्मेलन का आयोजन किया गया। पसमांदा मुस्लिम मंच का मकसद देश व प्रदेश में मुस्लिम समाज की पिछड़े वर्ग की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करना है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उ0प्र0, विशिष्ट अतिथि 1-श्री जसवन्त सैनी, श्री दानिश आजाद अंसारी, श्री अशफाक सैफी, जरीफ़ मलिक सदस्य जिला पंचायत एवं डा0 इफ्तिखार अहमद उपस्थित रहे। 

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के अध्यक्ष जावेद मलिक जी ने कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है और उनको पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी जी एवं योगी जी ने संकल्प लिया है कि पसमांदा मुस्लिम समाज का शैक्षिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जायेगा। 


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में पसमांदा मुस्लिम वर्ग के लोगों की मौजूदगी को देखकर सपा एवं बसपा के खेमे में खलबली मच जायेगी। और साथ ही सपा-बसपा को चुनौती दी कि वह यह साबित करके दिखायें कि उन्होंने अपने शासन काल में पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए कुछ किया है। अब समय आ गया है कि बी0जे0पी0 और पसमांदा मुस्लिम समाज के बीच की दूरी खत्म हो जानी चाहिए। असली ताकत पसमांदा मुस्लिम की है और कहा कि अगर पसमांदा मुस्लिम बी0जे0पी0० की तरफ एक कदम बढ़ेगा तो बी0जे0पी0 पसमांदा मुस्लिम समाज की तरफ 10 कदम बढ़ेगी। आपने सब पर बार बार भरोसा किया है। एक बार हम पर भरोसा करोगे तो मैं जो वादा कर रहा हूँ उसको रहूँगा निभाकर रहूँगा। 

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को सभी पार्टियों ने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है लेकिन उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा का डर दिखाकर उनका वोट लेते रहे। मोदी जी का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के आधार पर बिना भेदभाव के सभी को अपनी योजनाओं का लाभ दे रही है। 

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम का यहां इतनी बड़ी संख्या में आना यह दिखाता है कि यह समाज अब जागरूक हो चुका है और अब सपा-बसपा के बहकावे में नहीं आने वाला है। आज समाज के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करके देश और पसमांदा मुस्लिम समाज का नाम रौशन कर रहे हैं। 

सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और महिलायें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...