Skip to main content

ऑडी इंडिया ने रिटेल में विस्‍तार जारी रखा - लखनऊ में ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस फैसिलिटी का उद्घाटन किया

 भारत में 19वीं ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस फैसिलिटी


लखनऊ , जर्मनी की लक्‍जरी कार निर्माता ऑडी ने आज लखनऊ में नई प्री-ओन्‍ड कार फैसिलिटी- ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस का उद्घाटन किया है। यह फैसिलिटी खसरा नंबर 464 और 465, चिलावन, कानपुर रोड, अमौसी एयरपोर्ट सर्कल के पास, लखनऊ, यूपी- 226023 में स्थित है। यह देश में ऑडी इंडिया की 19वीं ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस फैसिलिटी है। 



इस मौके पर अपनी बात रखते हुए, ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्‍लन ने कहा, “आज हमने अपनी 19वीं ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। लखनऊ लगातार ऑडी इंडिया के लिये एक महत्‍वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हमें विश्‍वास है कि इस शहर में ग्राहकों को हमारी प्री-ओन्‍ड कार फैसिलिटी से फायदा होगा। जनवरी से सितंबर 2022 तक की अवधि में हमारे ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस बिजनेस में 73% की वृद्धि हुई है और हम मानते हैं कि अन्‍य शहरों में हमारे विस्‍तार से इस वृद्धि में और भी तेजी आएगी। इस साल के अंत तक भारत में हमारी 22 ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस फैसिलिटीज होंगी।”


ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस शोरूम्‍स में दिखने और बिकने वाला हर प्री-ओन्‍ड व्‍हीकल मेकैनिकल बॉडीवर्क, 300 से ज्‍यादा मल्‍टी-पॉइंट चेक्‍स पर इंटीरियर और इलेक्ट्रिकल परीक्षणों, कई स्‍तरों की गुणवत्‍ता जाँचों और सड़क पर पूरे परीक्षण से गुजरता है, ताकि कार खरीदते समय ग्राहक निश्चिंत रहे। ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस प्रोग्राम के तहत ऑडी इंडिया 24x7 रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स और खरीदी से पहले वाहन की पूरी हिस्‍ट्री की पेशकश करती है। इसके अलावा, ग्राहकों को इस प्रोग्राम से आसान फाइनेंसिंग और बीमा के फायदे भी मिल सकते हैं।


ऑडी लखनऊ के डीलर प्रिंसिपल श्री गौतम गर्ग ने कहा, “आज हम लखनऊ में अपनी नई प्री-ओन्‍ड कार फैसिलिटी- ऑडी अप्रूव्‍ड:प्‍लस का उद्घाटन करते हुए बहुत खुश हैं। लखनऊ और आस-पास के इलाकों में प्री-ओन्‍ड कारों की मांग काफी बढ़ी है और हमें विश्‍वास है कि यह नई फैसिलिटी इस क्षेत्र में प्री-ओन्‍ड कारों को हमारे ग्राहकों के लिये ज्‍यादा सुलभ बनाएगी। हम अपने ग्राहकों का बेसब्री से स्‍वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।”



ऑडी ग्रुप, प्रीमियम और लग्‍जरी सेगमेंट में ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल के सबसे सफल निर्माताओं में से एक है। अपने ब्रांड ऑडी, डुकाटी और लैम्बोर्गिनी और 1 जनवरी 2022 से बेंटले के साथ, इसमें फॉक्‍सवैगन ग्रुप के साथ प्रीमियम ब्रांड ग्रुप शामिल हैं। इसके ब्रांड दुनिया भर के 100 से अधिक बाजारों में मौजूद हैं। ऑडी और इसके पार्टनर्स 13 देशों में 21 स्थानों पर ऑटोमोबाइल्‍स एवं मोटरसाइकिलों का उत्‍पादन करते हैं।


2021 में, ऑडी ग्रुप ने ग्राहकों को ऑडी ब्रांड की लगभग 1.681 मिलियन कारों, लैम्बोर्गिनी ब्रांड की 8,405 स्पोर्ट्स कारों और डुकाटी ब्रांड की 59,447 मोटरसाइकिलों की डिलीवरी की। वर्तमान में, पूरी दुनिया में कंपनी के लिए 85,000 लोग काम करते हैं, जिनमें से 60,000 लोग जर्मनी में हैं। अपने आकर्षक ब्रांडों, नए मॉडलों, अभिनव मोबिलिटी पेशकशों और अन्य महत्‍वपूर्ण सेवाओं के साथ, यह प्रीमियम ब्रांड ग्रुप सस्‍टेनेबल, व्यक्तिगत प्रीमियम मोबिलिटी का प्रदाता बनने की अपनी राह पर व्‍यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...