Skip to main content

भारत में पेपे जीन्स ने अपना पहला टीवी विज्ञापन किया लॉन्च

लखनऊ ::ब्रिटेन स्थित डेनिम के परिधान बनाने वाली दिग्गज कंपनी “पेपे जीन्स लंदन” कई पीढ़ियों से भारतीयों की पसंद बनी हुई है। अब कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए अपना पहला टीवी विज्ञापन लॉन्च कर भारतीयों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत किया है।

इस फिल्म का शीर्षक “टाइम टु शाइन” है। यह डेनिम जींस और एक खास लाइफस्टाइल पसंद करने लोगों को आकर्षित करने के लिए बेहतरीन अभियान है। इस कैंपेन में पेपे जींस लंदन के सबसे नए ऑटम विंटर 2022 कलेक्शन का प्रदर्शन किया जाएगा। 

प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्रैंड का जन्म लंदन के मशहूर पोर्टबैलो स्ट्रीट में 1973 में हुआ। इसने1989 से भारतीयों के दिलों और उनकी अल्मारिय़ों में अपनी उपस्थिति बना रखी है। यह कैम्पेमन काफी महत्वआपूर्ण है और इसका मकसद बाजार में बड़ी हिस्से दारी हासिल करना और नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है।

टाइम टु शाइन फिल्म का निर्माण बार्सिलोना की क्रिएटिव प्रॉडक्शन कंपनी कैनाडा ने किया है, जो इंटरनेशनल म्यूजिक इवेंट्स का भी आयोजन करती हैं। इस फिल्म का निर्देशन नूर ने किया है। टाइम टु शाइन हमें उस सहनशक्ति और लचीलेपन की याद दिलाती है, जिसका हम सभी ने पिछले 3 सालों में प्रदर्शन किया है। अब समय आ गया है कि जब हम खुद को बेहतरीन तरीके से दुनिया के सामने पेश करे और अपने सपनों को साकार करने की योजना के अनुसार कोशिश करें। यह समय दुनिया को यह दिखाने के लिए है  कि हम सफलता हासिल करना चाहते हैं और कोई हमें रोक नहीं सकता। यह चमकने का समय है,यह दुनिया को दिखाने का समय है।  

इसी के चलते पेपे जीन्स ने पिछले 12 महीनों से ज्यादा समय तक सोशल मीडिया पर अपनी पब्लिसिटी भी तेज की है। इसके अलावा कंपनी ने अपने कैंपेन में कई प्रभावशाली हस्तियों को शामिल किया है। इसमें 16 मशहूर हस्तियां नजर आ रही हैं जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, गुरु रंधावा, अपारशक्ति खुराना, उमरान मलिक और रफ्तार आदि शामिल हैं। यह सभी कंपनी के भारतकेंद्रित डिजिटल मीडिया हैंडल्सक- इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और टिवटर पर ‘पेपे जीन्स’ को प्रमोट कर रही हैं। 

पेपो जीन्स लंदन के प्रबंध निदेशक और सीईओ मनीष कपूर ने शेयर करते हुए कहा,“यह भारत में पेपे जीन्स के लिए अब तक कासबसे ज्यालदा बेहतरीन समय है। हमारे ब्रैंड की विरासत जानी पहचानी है और भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी ने इसे पसंद किया है। अब पहले टीवी कमर्शल से हम इसे पूरी तरह से नए मार्केट में पेश करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि फिल्म काफी खूबसूरत बनी है। हम अलग-अलग शहरों और नए-नए क्षेत्रों में नई आकर्षक ऐड फिल्म का लोगों पर प्रभाव देखनेके लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”

यह टीवी विज्ञापन कई टीवी चैनलों, जैसे सोनी टीवी, कलर्स, एमटीवी, वीएच1, जी न्यूज समेत अन्य चैनलों पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...