Skip to main content

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन की प्रथम प्रादेशिक बैठक तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

 


ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन की प्रथम महत्व एल का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष दर्मी जी के नेतृत्व में  सेफ बाइटे होटल में किया गया, उक्त में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री विनय वर्मा जी शोहरतगढ़ एवम पंकज अरोड़ा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन द्वारा सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया, तथा प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार तक इस मंच के माध्यम से पहुंचाने का आश्वासन दिया गया, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा जी की संतुति एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों की स्वीकृत से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा जी द्वारा श्री राजेश सोनी जी को स्टेट जनरल सेक्रेट्री मनोनीत किया गया, मनोनयन के पश्चात श्री राजेश सोनी द्वारा सर्राफा व्यापारियों कि हर लड़ाई को कंघे से कंधा मिलाकर लड़ने का आश्वासन एवम सर्राफा व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपना सर्वत्र अर्पण करने की बात कहीं, संगठन के प्रदेश संयोजक श्री विनोद माहेश्वरी द्वारा श्री राजेश सोनी जी के मनोनयन पर खुशी व्यक्त की गई तथा यह कहा गया की राजेश सोनी के मनोनयन से सर्राफा कारोबारियों की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी, और आगामी माह में प्रदेश के हर जनपद से हजारों की संख्या में सर्राफा व्यापारियों को एकत्र कर विशाल व्यापारी सम्मेलन करा कर सरकार को सर्राफा व्यापारियों की ताकत दिखाई जाएगी, इस अवसर पर राजीव रस्तोगी राष्ट्रीय सचिव, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय सोनी, राजकुमार रावत, वेद राजवंशी, सनी वर्मा, अंकित सोनी, संतोष सोनी, पंकज गोयल गोरखपुर उमेश वर्मा विकास वर्मा राजेश वर्मा अयोध्या गोपाल सोनी सुल्तानपुर आदि सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...