Skip to main content

मोदी जी का जन्मदिवस बनेगा आर्थिक आजादी दिवस

 


लखनऊ, 15 सितंबर। समाज के आर्थिक दुर्बल वर्ग का रोजगार बढ़ाना और युवाओं के लिए सुरक्षित रोजगार सृजन करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को 'आर्थिक आजादी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी दिन Luck-know स्टार्टअप स्कूल का उद्घाटन होगा जिसका उद्देश्य लखनऊ में 100 स्टार्टअप को एक साल में एक ब्रांड के रूप में प्रतिश्ठित करना है।


17 सितंबर दिन शनिवार शाम 6 बजे गोमतीनगर 1090 चौराहे पर होने वाले इस कार्यक्रम में माननीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसमें लखनऊ की मेयर माननीया संयुक्ता भाटिया, AKTU के कुलपति श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक राय स्वतंत्र अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 


पत्रकार वार्ता में इस आंदोलन की भूमिका रखते हुए एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने बताया कि श्री विनोबा भावे जी के भूदान आंदोलन को छोड़कर भारत के अब तक के सभी प्रमुख आंदोलन राजनीतिक आंदोलन रहे हैं। अब जब हम आजादी के 75वें वर्ष का महोत्सव मना रहे हैं, आने वाले 25 साल को गरीबों और युवाओं के अर्थिक आजादी आंदोलन में बदलने का ये सही समय है। माननीय प्रधान मंत्री श्री मोदी जी के 'आत्मनिर्भर' का सिद्धांत और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी जी के उत्तर प्रदेश को 'उद्योग प्रदेश' बनाने का सपना को साकार करने के लिए आर्थिक आजादी आंदोलन शुरू किया जा रहा है।


अर्थिक आजादी दिवस के पीछे का कारण बताते हुए एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह ने कहा कि, 1947 में जब से भारत ने राजनीतिक आज़ादी प्राप्त की, तब से देश का जन-गण सामाजिक-आर्थिक आज़ादी या 'राम-राज्य' की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह 'राम-राज्य' जिसके बारे में संत तुलसीदास और गांधी जी ने ज़िक्र किये है। 


देश के लोगों ने मोदी जी को अपना नेता चुना, जिन्होंने चाय की दुकान से रेसकोर्स रोड तक अपना राह बनाया। रेसकोर्स रोड का नाम को  'लोक कल्याण मार्ग' में बदलकर मोदी जी ने सरकार के अभिमुख्य को लोकाभिमुखी कर दिया। 'जन धन योजना', डिजिटल बैंकिंग, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना, 'मेक इन इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे मोदी जी का फैसला गरीब और आम लोगों का आर्थिक आज़ादी के लिए एक एक पदक्षेप है।


श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने श्री चंद्र मिश्रा के सहयोग से लक-नो स्टार्टअप स्कूल शुरू किया है, जिन्हें 2005 में देश का पहला रोजगार मिशन शुरू करने में ओडिशा सरकार को मदद किये और इसके संचालन समिति के सदस्य के रूप में काम किया। श्री मिश्रा ने 2017 से लगातार विभिन्न राज्यों में परिणामोन्मुखी रोजगार नीति पर काम किया है। श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से अर्थिक आजादी आंदोलन में शामिल होने और उत्तर प्रदेश को 'उद्योग प्रदेश' बनाने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...