Skip to main content

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग पर हुआ विशाल धरना प्रदर्शन



मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एजुकेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के आवाहन पर सिंचाई विभाग के मुख्यालय में आयोजित विशाल धरने की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह एवं संचालन श्री गोवर्धन  सिंह ने की धरने में प्रांतीय  पदाधिकारियों ,मंडल पदाधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के अध्यक्ष मंत्री सदस्यों सहित हजारों कर्मचारियों को 9 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत है बैठक में संगठन के विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश व मुख्य अभियंता द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं एवं संघ की जायज मांगों पर समय से कार्रवाई ना होने पर असंतोष एवं आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ  सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री जी बार-बार अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देते हैं वहीं दूसरी तरफ एक जालसाज राम लाल यादव वरिष्ठ सहायक जालसाज अपराध का दोषी पाया जा चुका है और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश के पैड का इस्तेमाल करने की भी जांच उपरांत जालसाजी प्रमाणित हुई है एक अन्य अपराधिक प्रकरण पर जेल में निरूद्ध रहा है जांच उपरांत के लिए दोषी पाया गया है इससे संबंधित कार्यवाही भी श्री ताराचंद प्रमुख अभियंता द्वारा नहीं होने दी जा रही है मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश द्वारा इन सब बातों को लेकर मुख्य अभियंता को हटाकर उनके विरुद्ध जांच कराने की मांग करते हैं कार्यक्रम के अंत में को को लेकर प्रभु अभियंता सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के कार्यालय में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया और भविष्य में मांगों को ना माने जाने पर दिनांक 11 और 12 अक्टूबर 2022 को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा फिर भी यदि मांगों पर कोई कार्यवाही ना होने पर आंदोलन किए जाने पर मजबूर होना पड़ेगा की चेतावनी भी दी गई बैठक में श्री प्रभु दयाल श्रीवास्तव ,ग्लासी लाल यादव ,राकेश कुमार चौधरी, (महासंघ) , राजेश सिंह (महासंघ), चंद्र गुप्ता , संतोष कुमार वर्मा, चमनलाल भारती, कृष्ण कुमार, आशीष कुमार राय, कृष्ण लाल , रामेश्वर कुमार,संतोष कुमार , प्रभाकर परवेज हसन, शिव कुमार, कमलेश यादव, दीपक सिंह, सुरेंद्र यादव , विनोद राम प्रकाश श्रीवास्तव, विकास राय, वर्षवर्धन सिंह, सिद्धार्थ सोनकर,शकील अहमद, संजीव शर्मा वीरेंद्र माथुर, सुखबीर सिंह योगेंद्र सिंह ,गणेश दत्त शुक्ला, संतोष तिवारी, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र पटेल, इफ्तेखार आलम, कैलाश यादव, धीरेंद्र चतुर्वेदी , संदीप शर्मा , संत सिंह सतीश कुमार वार्ष्णेय, रामकिशोर यादव ,कमल नैन सिंह, श्रीमती कुसुम तिवारी आदि ने संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...