Skip to main content

मुमताज पी.जी.कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन



मुमताज पी.जी.कालेज,लखनऊ में 24 सितम्बर-2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रष्ट्रीय सेवा योजना, अमीरूद्दौला इस्लामियाँ डिग्री कालेज, लखनऊ और मुमताज़ पी.जी. कालेज,लखनऊ के कुल 36 पूर्व वालेंटियर्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये वालेंटियर्स में अभिषेक द्विवेदी हैदराबाद से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने बाइ एयर आये। वे एक बैंक में अधिकारी हैं। पवन खरे और वीर प्रताप सिंह नौएडा से, मोहम्मद आकिल हल्द्वानी से और राघव वास्कर शिवान,बिहार से लखनऊ पहुँचे हैं। इसके अतिरिक्त दिल्‍ली, कानपुर और गाजियाबाद से डॉ रौनक खान मेरठ से भी वालेंटियर्स इस कार्यक्रम मे भाग लेने मुमताज़ पी.जी.कालेज लखनऊ में पहुँचे हैं। वरूण द्विवेदी न्यूज 18 में और दिनेश कुमार उन्‍नाव में कार्यरत्‌ हैं, वे भी सम्मिलित हुए हैं। इसके अतिरिक्त समर इण्टर कालेज चाँदन के मैनेजर अतहर अली, फैसल सिद्दीकी, आनन्द मोहन चित्रांशी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, मोहसिन नूरी, अनन्त सिंह तोमर, अन्जनी कुमार वर्मा, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, मारिया खातून, हिदायतुल्लाह लखनऊ से इस कार्यक्रम में सम्मानित किये गये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में साहिबाबाद, दिल्ली से सेवानिवार्त पूर्व कार्यक्रम सलाहकार युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के श्री जे0बी0 सिंह, और टुण्डला से श्री एस०पी०सिंह,लखनऊ से श्री आर०डी०तिवारी भी मौजूद रहे, वे कल ही लखनऊ पहुँच गये थे। पूर्व कार्यक्रम समन्वयक टी.ओ.सी. श्री एस.सी.शुक्ला.राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ट उ0प्र0 के सेवानिवृत्त एस0एल0ओ0डी0 अंशुमाली शर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना, लखनऊ विश्वविद्यालय 


विश्वविद्यालय के पूर्व समन्वयक डा0ए.एन.सिंह और वर्तमान समन्वयक डा0 रूपेश कुमार के अतिरिक्त मुमताज़ पी.जी.कालेज के पूर्व रा०से०यो० अधिकारी डॉ०0 एस०पी०त्रिपाठी, डाएए०फारूकी और डा०फय्याज़ अहमद किदवई के अतिरिक्त अ०इस्लामिया डिग्री कालेज के प्राचार्य डा० अब्दुल क़्य्यूम, इन्चार्ज कामर्स फैकल्टी,डा० मोहम्मद साजिद प्रधानाचार्य अ0ई 0इण्टर कालेज डा0 सै0 जमाल खान, प्राचार्य मुमताज़ इण्टर कालेज, श्री नौशाद पठानिया, डा0 फरजाना बुतूल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुमताज़ पी.जी.कालेज के मैनेजर श्री अतहर नबी एडवोकेट, हाजी मुशर्रफ हुसैन, सैय्यद मु0 हुसैन, सै० बिलाल नूरानी, सै0 कफील अहमद, गुफरान नसीम, एडवोकेट मु० हलीम, अ0इस्लामियाँ डिग्री कालेज के वाइस चेयर मैन श्री जावेद सिराज भी मौजूद थे। सभी एक्स वालेंटियर्स को प्रमाण-पत्र के साथ-साथ स्मृति चिन्ह भी मुमताज़ पी.जी.कालेज की ओर से भेंट किये गये। कालेज के उत्कृष्ट कार्यकर्ता कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें श्री अब्दुल हई और श्री मोहम्मद इरफान, इस्लामिया से श्री मसरूर अली, श्री जयकरन,श्री देवी प्रसाद,श्री मोहम्मद इरफान, श्री इरशाद अहमद, श्री अवधेश बहादुर,श्री फैसल अहमद को भी सम्मानित किया गया। 


इस कार्यक्रम का आयोजन रा0्से0यो0के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा0 अब्दुर्रहीम , प्राचार्य मुमताज़ पी.जी-कालेज ने किया आपको 1997-98 में भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन डा0 सलमान खान नदवी अध्यक्ष अरब क्लचर विभाग ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...