Skip to main content

राजधानी लखनऊ में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न




सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन सहकारिता भवन, विधान सभा मार्ग, लखनऊ में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भारत माता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन के शुभारम्भ में वंदे मात्रम गायन हुआ । सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने देश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी नई पार्टी है लेकिन पार्टी की विचार धारा भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति से ली गई है, और जिस प्रकार विगत थोड़े समय में ही पार्टी के प्रति भारतवासियों का जो रुझान हुआ है उसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि आने वाले समय में सुभाषवादी पार्टी भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता उसे अपने व्यक्तिगत कार्य के रूप में लेकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान मिलता है तथा आगे बढ़ने का भी एक समान अवसर प्राप्त होता है। यही सोच हमारी पार्टी को अन्य पार्टी से अलग रखती है।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य अपने शहीदों क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करना वह प्रत्येक भारतीय के पास तक उनके संघर्ष त्याग बलिदान की गाथा को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक व्यवस्था राजनीति से जुड़ी है इसलिए भारत की राजनीति में ऐसे लोगों की जरूरत है जो अपने शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग संघर्ष और बलिदान को अपने दिलों में स्थान देकर देश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाते हुए, भारत माता की प्रत्येक संतान का विकास कर सकें। वरना आज तो ऐसे लोगों का बोलबाला है जिन्होंने कभी भारत माता को आजाद कराने का कार्य नहीं किया, उल्टे अंग्रेजों के वफादार रहें और आज वे लोग देश भक्ति के सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं। सुभाषवादी पार्टी का प्रयास रहेगा कि भारत में ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता हो जिनकी आत्मा में भारत बसता है, जिन्हें भारत के 140 करोड लोगों की चिंता हो, न कि गिने-चुने उद्योगपतियों की मंच का संचालन करते हुए अशोक श्रीवास्तव, रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा होदिया’ राघवेन्द्र सिंह, अर्चना चैधरी (बिजनौर), किशन गर्ग, हरवीर सिंह, विजय हुआठा देवरिया (जिला अध्यक्ष) प्रवीन, मिन्टू सिंह, सुजीत तिवारी आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।  



सम्मेलन में पूरे दिन पार्टी के उद्देश्य के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वह अंत में निम्न प्रस्ताव तैयार किया गया, यह कि पार्टी अपने उद्देश्य से मेल खाने वाले संगठनों, पार्टियों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी। पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश के नगर निगम नगर निकाय चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेगी। पार्टी भारतवर्ष में प्रत्येक प्रदेश में प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगी तथा प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेगी। प्रदेश कार्यकारणी का गठन करने के बाद प्रत्येक जिले में पार्टी का संगठन खड़ा किया जाएगा। पार्टी प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रीयता,देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करेगी। यह सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुए। सम्मेलन में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा (प्रभारी उत्तर-प्रदेश) श्यामवीर यादव, रंजीत कुशवाहा (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) वीर सिंह त्यागी (गाजियाबाद) अनुज यादव (एटा) सतेन्द्र राय (गोरखपुर), भगवंत यादव (कुशीनगर) हिमांशु शेखर ( बलिया), मो0 अतीक अहमद (अम्बेडकर नगर) महेन्द्रलाल , मन्नु यादव, अवनीश त्रिपाठी, प्रभास मिश्रा, संगीता यादव (कुशीनगर) शिवसरण श्रीवास्तव (छत्तीसगढ़) समइकबाल यादव (देवरिया) रंजीत कुशवाहा, सन्नी, गोपाल सिंह, रिंकू, राजीव गौतम, दीपक वर्मा, विवेक राणा, दीपक पाल, सुरेश रैना, अरविन्द प्रजापति, गणेश, अरविन्द, दीपक शर्मा, सुनील दत्त, राजेन्द्र, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। 

 सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और केक वितरित किया गया ,ज्ञात हो राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 17 सितंबर विगत दिवस और था।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...