Skip to main content

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 50 में भ्रष्टाचार की हो उच्चस्तरीय जांच -सुनील मौर्य

 



भ्रष्टाचारियों पर हो कड़ी से कड़ी कार्रवाई- प्रतियोगी मंच 

लखनऊ ,उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर इंडियन कॉफी हाउस लखनऊ में उच्चतर शिक्षा प्रतियोगी मंच व इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बैनर तले  प्रेस वार्ता आयोजित हुई।  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए  इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के प्रदेश सचिव व उच्चतर शिक्षा प्रतियोगी मंच के संयोजक सुनील मौर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया  कि विज्ञापन संख्या 50 में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है  क्योंकि  100 सही प्रश्न न तो आयोग बना पा रहा है और न ही सही उत्तर दे पाता। उदाहरण स्वरूप मैथ में 19 प्रश्न को आयोग ने डिलीट कर दिया इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने 81 प्रश्न में 78 प्रश्न का सही उत्तर दिया। जो अध्ययन से संभव नहीं हो सकता। उसी तरह  राजनीति विज्ञान  में टॉपर्स के 95 में से 92 प्रश्न सही है।आयोग द्वारा तीन प्रश्नों के उत्तर बदलने पर वही प्रश्न ही टॉपर के गलत कैसे हो सकते हैं जबकि करेक्शन के बाद 95 प्रश्न सही होने चाहिए थे, इसी प्रकार शिक्षाशास्त्र,  अंग्रेजी,बी.एड,संस्कृत, भूगोल, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र,भौतिकविज्ञान आदि विषय के परिणाम को नजर अंदाज नही किया जा सकता है।

      सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी परीक्षा कराने व नियुक्ति देने की बात करती है लेकिन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से लेकर जूनियर, प्राथमिक शिक्षक भर्ती तक भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। इससे पैसा देकर लोग नौकरी पा जा रहे हैं. लेकिन पढ़ने वाला छात्र नौजवान ठगा महसूस कर रहा है जिसके खिलाफ नौजवानों में व्यापक गुस्सा है.  भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी परीक्षा व नियुक्ति के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

           उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार शीघ्र उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग नहीं मानती है तो लखनऊ में सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और यदि इसमें सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकलता है तो 17 सितंबर को जिला अधिकारी प्रयागराज कार्यालय पर नौजवान प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

          उन्होंने परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराने और जांच में अनियमितता पाए जाने पर परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही । ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...