Skip to main content

मिड डर्माकॉन-2022' के पहले दिन एस्थेटिक्स व डर्मेटो सर्जरी पर हुई चर्चा, डॉ. अमित मदान बोले- 'लेजर तकनीक से झाइयों के इलाज में आई आसानी'

 


लखनऊ: 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स' के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अमित मदान व साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. सुमित गुप्ता ने बताया कि 'मिड डर्माकॉन-2022' के पहले दिन एस्थेटिक्स व डर्मेटो सर्जरी के अलग-अलग विषयों पर मुंबई, राजस्थान व हैदराबाद सहित पूरे भारत से आए डर्मेटोलॉजिस्ट ने व्याख्यान दिया। उन्होंने लेजर तकनीक से कैसे झुर्रियों व झाइयों के इलाज में आसानी आई, इस पर भी बात की। बता दें कि 'द सेंट्रम' होटल में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के डर्मेटोलॉजिस्ट इकट्ठा हुए। जो कि आगे दो दिनों तक चलेगी।

'बालों में दही या अंडा न लगाएं'

इस मौके पर दिल्ली से आए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग तिवारी और डॉ. रजत कंधारी ने बताया कि बालों के गिरने की समस्या विटामिन्स, मिनरल्स की कमी से होती है। औरतों में आयरन की कमी से पाई जाती है। उन्होंने बताया कि कोविड़ या डेंगू होने के बाद 3-4 महीने तक बाल झड़ते हैं। अग़र बाल 100-200 रोज़ाना गिर रहे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से ज़रूर चेकअप कराएं। घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल पर डॉक्टर रजत के मुताबिक, प्याज के रस में विटामिन V-6 होता है। इसे लगाया जा सकता है। लेकिन, दही या अंडा बिल्कुल न लगाएं। 

'किसी प्रोफेशनल से ही कराएं लेजर सर्जरी'

वहीं, गुड़गांव से आए भारत के नामी लेजर एक्सपर्ट्स डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन धवन और डॉ. अनुज पाल ने अपने विषयों 'कॉम्बिनेशन ट्रीटमेंट फ़ॉर स्किन प्रोब्लम्स' और 'एथीना जेनेसिस लेजर टेक्निक्स फ़ॉर पिगमेंटेशन एंड रेज्यूवेनेशन' पर बात की। उन्होंने बताया कि लेजर तकनीक से रिंकल्स, डार्क सरकल्स और झुर्रियों का इलाज बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने लेजर तकनीक को सबसे आख़िरी विकल्प भी बताया। साथ ही, कहा कि इसे किसी प्रोफेशनल से ही कराएं।

'स्वास्थ्य अच्छा न होने से शरीर अच्छा न दिख सकेगा'

हैदराबाद से आई डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. राजेथा दमशेट्टी ने बताया कि स्वास्थ्य अच्छा नहीं होने से शरीर अच्छा नहीं दिख सकता। थॉयराइड व डायबिटीज होने से शरीर अच्छा नहीं दिख सकता। गोरे दिखने में शौक में स्टेरॉइड क्रीम न लगाएं। 

'कोरोना के बाद बाल गिरना आम समस्या'

लखनऊ के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अबीर सारस्वत ने कहा कि बच्चे में फंगल इंफेक्शन होने पर उसे स्कूल जाने से तुरंत रोकें। किसी के संपर्क न लाएं। कोविड़ वाले प्रोटोकॉल को ही अपनाएं। साथ ही, उन्होंने कोरोना के बाद बाल झड़ना आम है। ये डेंगू और टाइफाइड के बाद भी होता है। हालांकि, ये 3 से महीने में सही हो जाता है। 

इस कॉन्फ्रेंस में डॉ. नीरज पांडे, डॉ. अंकुर तलवार और डॉ. सुरेश तलवार सहित करीब 1500 से अधिक डर्मेटोलॉजिस्ट मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...