Skip to main content

लखनऊ में होगी 'मिड डर्माकॉन' कॉन्फ्रेंस: आएंगे 2 हजार स्किन डॉक्टर,



लखनऊ: आगामी तीन दिनों तक राजधानी में चर्म रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा रहेगा। जिसमें स्किन से जुड़ी तमाम बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ये बातें 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स' के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अमित मदान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। उन्होंने बताया कि इस बार 'मिड डर्माकॉन' कॉन्फ्रेंस लखनऊ में हो रही है। जो कि आने वाले तीन दिनों (23, 24 व 25 सितंबर) तक होगी। 

'डिग्री देखकर ही जाएं इलाज कराने'

डॉ. अमित मदान ने कहा कि आम जन को यह बात पता होनी चाहिए कि अगर उनको स्किन से सम्बंधित कोई भी बीमारी है, तो वो एमबीबीएस, एमडी (स्किन) की डिग्री वाले डॉक्टरों के पास ही जाएं। क्योंकि, जो पढ़े-लिखे डॉक्टर होते हैं, उन्हीं को सही जानकारी होती है। वही पेशेंट का ठीक से इलाज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में नयी विधियों व तकनीकों के बारे में युवा डॉक्टरों को जानकारी दी जाएगी। लेजर तकनीक इस समय प्रचलित है।

'इम्युनिटी कम होने की वजह से बच्चों में हो रहा इन्फेक्शन'


ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चीफ को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुरेश तलवार ने बताया कि इस वक़्त बच्चों में हाथ-पैर में दानों के निकलने की समस्या बढ़ती दिख रही है। जिसका एकमात्र कारण शरीर में इम्युनिटी की कमी है। जो कोरोना के बाद लगभग हर दूसरे व्यक्ति में देखी जा सकती है। इसमें बच्चों में लाल धब्बे नज़र आने लगते हैं। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए खिलाई-पिलाई पर विशेष ध्यान दें। यदि यह होता है, तो बच्चों को तरल पदार्थ ज़रूर दें। और, बुखार आने पर उसकी दवा दें। साथ ही, डॉक्टर तलवार ने बताया कि लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) एक पेशेंट से दूसरे पेशेंट में नहीं जाती है। पहले इस बीमारी को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां थीं। लेकिन, अब इसके पेशेंट नाम मात्र मिलते हैं। और, इसकी दवा शुरू करते ही, एक महीने में ठीक हो जाती है। 


'फंगल इंफेक्शन को दोगुनी तेज़ी से बढ़ाती है स्टेरॉयड क्रीम'


ऑर्गनाइजिंग कमेटी के साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. सुमित गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हेयर, नेल, स्किन, लेप्रोसी, यौवन इन्फेक्शन व भ्रांतियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि जो ऑनलाइन क्रीम्स बिकती हैं, उनसे दूरी बनाएं। क्योंकि, इनमें स्टेरॉयड होता है। जो फंगल इंफेक्शन को दोगुनी तेज़ी से बढ़ाता है। डॉ. सुमित के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बताए गए उत्पादों पर मत ध्यान दें। इससे चेहरे पर मूंछो व दाढ़ी के जगह बाल आने लगते हैं। 


'युवा डॉक्टरों को नयी विधियों व तकनीकों की दी जाएगी जानकारी'


कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. नीरज पांडे ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड व टॉलीवुड सेलिब्रिटी के भी डॉक्टर आएंगे। जो बताएंगे कि कैसे बढ़ती उम्र में निखार को बनाए रखने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। डॉ. नीरज के अनुसार, कॉन्फ्रेंस में मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर सहित देशों से डॉक्टर आएंगे। 


विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एसोसिएशन


बता दें कि 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स' विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्किन की एसोसिएशन है। जिसके 50 साल पूरे हो गए हैं। एसोसिएशन में करीब 14 हजार डॉक्टर सदस्य हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य नयी-नयी बीमारियों पर रिसर्च करना और नये डॉक्टरों को उसकी जानकारी देना है।

इस मौके पर साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ. अबीर सारस्वत व ट्रेजरार डॉ. अंकुर तलवार ने भी जानकारी देते हुए बताया कि यह कांफ्रेंस युवा डॉक्टरों के लिए बेहद अहम होने वाली है। क्योंकि, इसके जरिये उन्हें नयी-नयी तकनीकियों व विधियों के बारे में न सिर्फ़ जानकारी मिलेगी, बल्कि डॉक्टरों के अनुभव से उन्हें कार्य करने में काफी मदद मिल सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...