Skip to main content

राजधानी लखनऊ में टाइम टू ग्रो द्वारा आयोजित हुआ 13वा एजुकेशन सम्मिट 2022

 


वर्तमान दौर नवाचार और लगातार बदलती प्रौद्योगिकी का है। जीवन के सबसे उपयोगी अंग खासकर प्राथमिक शिक्षा में अगर हम इसका उपयोग समय के साथ नहीं करेंगे तो बहुत पिछड़ जाएंगे। हमें नवाचार और नवीन प्रौद्योगिकी को शिक्षा के क्षेत्र में अपनाना ही होगा।      उक्त उद्गार आज यहां होटल ताज महल में टाइम टू ग्रो की ओर से आयोजित 13वें एजुकेशन समिट- 2022 में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि के तौर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा की कोरोना काल में नई प्रौद्योगिकी और नवाचार के अनेक उत्कृष्ट उदाहरण हमने देखे और अपनाए हैं। यह क्रम सतत चलता रहेगा तो शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत टाइम् टू ग्रो के टाइम टू ग्रो के संस्थापक और सीईओ मनमीत खुराना ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी का स्वागत करते हुए संस्था का परिचय कराया। 

इस सम्मेलन में बेहद जानी मानी और प्रसिद्ध हस्तियो जैसे श्अशोक गांगुली, पूर्व अध्यक्ष – सीबीएसई, मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विजय किरण आनंद  प्रभारी महानिदेशक एवं विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आदि ने भाग लिया और शिक्षा के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

आयोजन में 300 से भी ज़्यादा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और मैनेजमेंट सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और अनेक शैक्षिक विषयों पर चर्चा की। 

उनमें से कुछ विषय रहे - स्कूलों और कक्षाओं में नवाचारों/प्रौद्योगिकी का परिचय और कार्यान्वयन, सीखने और अर्जित ज्ञान के एकीकरण में नेतृत्व की भूमिका, मौजूदा शिक्षाशास्त्र और पाठ्यचर्या के साथ नई शिक्षण तकनीकों को कैसे विकसित किया जाए, आदि।  

यह सम्मेलन इंटरप्रेन्योरर्स के लिए भी अपने प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज प्रदर्शित करने के लिए एक काफी बढ़िया और प्रभावशाली मंच रहा। 

इस आयोजन में ढेर सारी हस्तियों, स्कूलों और कॉर्पोरेट्स जिन्होंने शिक्षा के जगत में अपना बहुमूल्य और महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं उनको सम्मानित किया गया । 

अंत में डॉ. शशि पांडे शर्मा (‘Time2Grow’ की सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष) ने इस आयोजन को एक खूबसूरत स्पीच के साथ समाप्त किया और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...