Skip to main content

राजधानी लखनऊ में श्री सिराज मेंहदी की प्रेस वार्ता


 लखनऊ। श्री सिराज मेंहदी की प्रेस वार्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल चेयरमैन एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहदी ने कहा है कि उनकी पार्टी देश में फैले नफरत के माहौल को समाप्त करने और साम्प्रदायिक सदभाव को मज़बूत करने के लिए समाज के हर वर्ग से संवाद करेगी , उन्होंने कहाकि कोई भी राष्ट्र नफरत से नहीं बल्कि सौहार्द और भाईचारे से आगे बढ़ता है । Ref .. हाल ही में वरिष्ठ नेता शरद पवार की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन पद की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद श्री मेंहदी ने ऐलान किया कि नफरत की सियासत के खिलाफ़ और सांप्रदायिक सदभाव के लिए वह जल्द ही राष्ट्रव्यापी यात्रा कर समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करेंगे , उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नरेन्द्र मोदी देश की सवा सौ करोड़ आबादी के प्रधानमंत्री हैं इसलिए देश में 80 बनाम 20 प्रतिशत खेल का समाप्त होना चाहिए और हर वर्ग व सम्प्रदाय को एकजुटता के साथ राष्ट्र के रचनात्मक निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मेंहदी ने कहाकि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी देश का अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समाज समाजिक , आर्थिक और शैक्षिक रूप से क्यों पिछड़ा है इस पर न केवल केंद्र की बल्कि राज्य सरकारों को भी मंथन करना होगा , आखिर डेढ़ दशक पहले दी गई सच्चर कमेटी की उस रिपोर्ट पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया जिसमें मुस्लिम समाज की बदहाली पर आंसू बहाये गए थे । उन्होंने कहाकि मुस्लिम समाज देश की दूसरी बड़ी आबादी है उसे नज़रअंदाज कर देश की तरक्की की कल्पना बेमानी होगी । राकांपा नेता ने कहाकि केंद्र और राज्य सरकारों से अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समाज के बच्चों के लिए हाईस्कूल तक मुफ्त पढ़ाई का इंतज़ाम करने , मुस्लिम इलाकों में सरकारी स्कूल खोलने , रोज़गार में मुसलमानों के हिस्सा बढ़ाने , अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने , मुस्लिम समाज से जुड़े कुटीर उद्योग वाले शहरों फ़िरोज़ाबाद , भदोई , अलीगढ़ , कानपुर , मेरठ , अमरोहा , मुरादाबाद , सीतापुर , अम्बेडकर नगर , संभल आदि के पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से कम ब्याज़ दरों पर कर्ज की आसान सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है । उन्होंने कहाकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म और सर्व समाज की तरक्की के संकल्प के साथ देश को आगे ले जाना चाहती है क्योंकि यह राष्ट्र सबका है इसमें प्रत्येक धर्म और समाज की धड़कन बसती है तभी तो हमारा लोकतंत्र दुनिया में आला मकाम रखता है । सिराज मेंहदी ने कहा के अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट का मतलब हमारे देशवासी समझते हैं के सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही आता है जबकि इसमें सिख समुदाय आता है क्रिश्चियन समुदाय आता है जैन समाज तथा बुद्धिस्ट समाज आता है । हमें सभी समुदायों को साथ ले के चलना होगा जो हमारे मुल्क का एक खूबसूरत गुलदस्ता है उसको हम सभी को मिलकर सजाना होगा । यही भारत की पहचान रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...