Skip to main content

राजधानी लखनऊ में कर्मचारी,शिक्षक, पेंशनर्स ने निकाली तिरंगा यात्रा



अतीत, वर्तमान और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब तिरंगा: हरिकिशोर तिवारी

लखनऊ,  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आहवान पर आज कर्मचारी,शिक्षक पेंशनर्स ने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कार्यालय भवन से देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के आहवान पर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व परिषद की जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी और डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने किया। नारों के साथ हाथों में स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरे हाथ में तिरंगा और दो पक्तियों के साथ संघ भवन से शुरू तिरंगा यात्रा परिषद कार्यालय राजभवन द्वार प्रथम से विक्रमादित्य चौराहा, लॉरेटों स्कूल होते हुए एनेक्सी भवन, विधानसभा, लोकभवन होते हुए गांधी प्रतिमा हजरतगंज, लोक निर्माण विभाग मुख्यालय होते हुए संघ भवन में सम्पन्न हुई।



 डिप्लोमा इंजीनिययर्स संघ लोक निभार्ण विभाग प्रागण से निकाली गई तिरंगा रैली में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी, महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, अविनाश श्रीवास्तव, फईम अख्तर, संजीव गुप्ता, रजनीश अरोड़ा, अमरजीत मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, इं. दिवाकर राय, सुभाष तिवारी, राजेश वर्मा, नीलम श्रीवास्तव, राम सुरेश सिंह,विनोद कुमार, इरशाद अंसारी, अमरनाथ यादव, संयज यादव, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र सिंह डोलिया, इं. श्रवण कुमार, इं. राजर्षि त्रिपाठी सहित कई संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री शामिल रहे।

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, मण्डी परिषद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण निदेशालय, उद्यान निदेशालय, ड्रांइग स्टाफ परिसंघ, सांख्यकी सेवा संघ, वाणिज्यकर ,श्रम विभाग, चकबंदी, राजस्व, बोरिंग टेक्निशियन, बेसिक शिक्षा परिषद,पुलिस परिवार कल्याण परिषद, निबंधन, डीआईओएस एटीडी, कोषागार, लेखा एवं लेखा परीक्षक, टेक्नीकल विभाग सहित सेवा निवृत्त शिक्षक कर्मचारी संघों के हजारों सदस्य पदाधिकारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर हजारों पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्बोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत की अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। हमारे सेनानियों ने तिरंगे में देश का भविष्य देखा, देश के सपने देखे और इसे कभी झुकने नहीं दिया। उन्होने कहा कि आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। देश ने आजादी के इन वर्षो में बहुत कुछ हासिल किया है। अभी देश को कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने है। प्रदेश में आजादी के 75 वर्षो में रिकार्ड उपलब्धियॉ दर्ज कराई जा चुकी है। विकास का सिलसिला जारी है। देश के विकास मंें कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स होने के नाते हमारी एक अलग भूमिका सामाज को नजर आनी चाहिए। उन्होंने परिषद से जुड़ सभी संगठनो, संधो एवं एसोसिएशन से आहवान किया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाएं। साथ ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत अपने यहां भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...