Skip to main content

जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर हुई श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा की प्रेस वार्ता

 



प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 19.08.2022 दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में होटल क्लार्क अवध में प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 17.08.2022 दिन बुधवार समय दोपहर 03:00 बजे किया गया है, जिसमें मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन श्री लाल बहादुर यादव और मंदिर कार्यक्रम कमेटी के सदस्य श्री एस एन अग्रवाल उपस्थित रहे,

मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम दास जी ने जन्माष्टमी महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जो निम्नवत है:-

कार्यक्रम:-

मंगला आरती प्रातः 4:30 बजे 

तुलसी आरती प्रातः 5:15 बजे 

गुरु पूजा प्रातः 7:30 बजे श्रृंगार आरती प्रातः 9:00 बजे 

अविरल भजन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

संध्या आरती सायं 7:00 बजे 

प्रवचन सायं 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक 

अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक 

महा आरती मध्य रात्रि 12:00 बजे

256 भोग दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 12:50 बजे तक 

1. प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अभिषेक ( दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से श्री राधा कृष्ण का अभिषेक किया जायेगा)। 

2. सांस्कृतिक कार्यक्रम:- शाम 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक

A- प्रह्लाद गुरुकुल के बच्चों द्वारा  

B- IGF Group  (Iskcon Girls Forum) द्वारा भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ की जायेंगी।

C- प्रोफेसर कमला श्रीवास्तव 90 वर्षीय संगीत अध्यापिका द्वारा भगवान के भजनों का गायन किया जायेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक पंडाल में सम्पन्न होंगे।

3. जरी मोती मणि माणिक से जड़ित वृन्दावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित विशेष पोशाक से भगवान का श्रृंगार किया जायेगा।

4. वृंदावन भक्त मंडली द्वारा अविरल भजन प्रातः 09:30 से शाम 06:30 तक होगा।

5. श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी मंदिर अध्यक्ष द्वारा प्रवचन सायं 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक।

6. *"KAUN BANEGA KRISHNA DEVOTEE",* Quiz show presented by *Prahlad Gurukul*

उक्त प्रतियोगिता के  विजेता भक्तों को मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

7. इस बार दिनांक: 20.08.2022 को दोपहर 01:30 बजे नंदोत्सव विशेष रूप से 5 दही हांडियों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा।

8. दिनांक: 20.08.2022 नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद जी की 126वीं व्यास पूजा आविर्भाव महोत्सव के दिन 126 तरह के भोग अर्पित होंगे एवं विशाल भंडारा का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा।

9. जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डा० दीपक अग्रवाल, एम०डी०, ग्लोब हास्पिटल, डा० अतुल अग्रवाल, न्यूरोलॉजिस्ट एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।

10. मंदिर के कार्यक्रमों को आप सभी भक्त गण लाइव देख सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें मंदिर का फेसबुक पेज लाइक करें -

https://www.facebook.com/iskcontemplelucknow/

https://www.facebook.com/aparimayshyam/

जूम मीट को ज्वाइन करें ID : 81097984237 Pass code 2021

अंत में मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने उपस्थित पत्रकारों (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) को उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया |

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...