Skip to main content

रोडवेज़ परिषद के केन्द्रीय प्रबंध समिति/प्रंतीय कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न,


चन्द्र शेखर पाण्डेय, अध्यक्ष व गिरीश चन्द्र मिश्र, महामंत्री निर्विरोध चुने गये 

        लखनऊ, रोडवेज़ कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 की केन्द्रीय प्रबंध समिति की, प्रदेश भर में स्थापित 213 प्राथमिक इकाईयों व 20 क्षेत्रीय इकाईयों तथा विशिष्ट इकाईयों के वार्षिक चुनाव सम्पन्न होने के उपरान्त केन्द्रीय प्रबंध समिति/कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों ने चारबाग बस स्टेशन, लखनऊ, पर पूर्व निर्धारित बैठक आज आयोजित की, जिसमें प्रदेश भर से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सभा में प्रतिनिधियों द्वारा परिषद के केन्द्रीय/प्रान्तीय पदाधिकारियों का चुनाव, श्री वी0पी0 मिश्र, (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) व अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ0प्र0) चुनाव अधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में चन्द्र शेखर पाण्डेय को 46वीं बार प्रान्तीय अध्यक्ष तथा गिरीष चन्द्र मिश्र को 10वीं बार महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।



जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी श्री वी0पी0 मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही सर्वश्री गिरिजा शंकर तिवारी, (अयोध्या) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलजार अहमद (गाजियाबाद), चन्द्र हंस (आगरा), सुरेश चन्द्र पाण्डेय (प्रयागराज) व महेश कुमार राय (गोरखपुर) उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार (बरेली), अपर महामंत्री, सत्यवीर सिंह (मुरादाबाद), मनोज कुमार यादव (वाराणसी), सुरेश चन्द्र मिश्र (इटावा), वी0एस0 बाजपेई (कानपुर) उपमहामंत्री, बी0के0 शुक्ला (लखनऊ) कोषाध्यक्ष, संजय राणा (मेरठ), संगठन मंत्री तथा रवि प्रताप मिश्र (देवीपाटन) प्रचार व सांस्कृतिक मंत्री एवं 42 सदस्य कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से निर्चाचित हुए।




                                          

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...