Skip to main content

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भाई कान्हा सिंह नाभा की जयंती पर सम्मान समारोह एवं प्रेस वार्ता का किया गया अयोजन



लखनऊ , यूपी प्रेस क्लब लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा महान कोष पंजाबी इनसाइक्लोपीडिया के रचयिता पंजाबी भाषा के महान विद्धान भाई कान्ह सिंह नाभा की 161 यी जयंती को समर्पित सम्मान समारोह गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का सफल्तापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ एवं लखनऊ के निकटवर्ती क्षेत्रों से पंजाबी लेखकों कवियों रंग कर्मियों संगीतकारों कविशरों एवं पंजाबी भाषा के शिक्षण प्रशिक्षण में लगे महानुभावों सादर सम्मानित किया गया, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने पंजाबी समुदाय की जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर पंजाबी भाषा को उत्तर प्रदेश में उर्दू के समान  राज्य भाषा बनाए जाने की आवश्यकता पर बल बल दिया लखनऊ गुरुदवारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव एवं अध्यक्ष गुरुद्वारा सदर, सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने अवगत कराया कि भाई कान्ह सिंह नाभा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ साथ हुए विचार विमर्श में आवश्यकता महसूस की गई की पंजाबी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के दायित्व हेतु गठित उत्तर प्रदेश सरकार भाषा विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष का दायित्व किसी सुयोग्य हाथों में जिन्हें पूर्व में पंजाबी भाषा व संस्कृति के प्रचार प्रसार का अनुभव हो को दिया जाए एवं पंजाबी साहित्यकारों एवं लेखकों को वरीयता दी जाए । उत्तर प्रदेश पंजाबी बाहुल्य प्रदेश है इसलिए अत्यंत आवश्यक है की प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पंजाबी पाठ्यक्रम को लागू किया जाए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों जहां पर पंजाबी टीचर पद रिक्त है उसे शीघ्र भरा जाए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के 300 से अधिक विधद्यालयों में पंजाबी टीचर के पद है जो रिक्त है उनको शीघ्र भरा जाए । उत्तर प्रदेश के पंजाबी साहित्य से जुड़े महानुभावों को, लेखकों को, कवियों को ,राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाए एवं उनको भाषा व संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनके सहयोग के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। 


सरदार सतपाल सिंह मीत प्रवक्ता लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अवगत कराया कि आगरा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल जहां पर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को सन्‌ 1675 भें मानव अधिकारों की रक्षा हेतु आवाज उठाने पर इस स्थान पर गिरफ्तार किया गया था और कुछ समय आगरा में ही इस स्थान पर कैद करके रखा गया था ,यह स्थान राष्ट्रीय धरोहर है 

इस स्थान पर सिख इतिहास एवं पंजाबी संस्कृति से संबंधित संग्रहालय खोला आए उल्लेखनीय है इस स्थान से ही साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहब को दिल्‍ली ले जाकर चांदनी चौक पर शहीद किया गया था इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी को ज्ञापन भी सौपा जा रहा है जिसमें इतिहास एवं संस्कृति के उत्थान हेतु अपना पक्ष रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान काफी समय से लंबित मांगों के प्रति आकृष्ट कराया है एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से इन मांगो के निस्तारण हेतु विनम्र निवेदन भी किया गया सरदार सरदार सतपाल सिंह मीत प्रवक्ता ने अवगत कराया कि इस सम्मान समारोह में इंजीनियर नरेंद्र सिंह मोगा , डॉक्टर सत्येंद्र पात्र सिंह, 

सरदार देवेंद्र पाल सिंह बग्गा, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार मनमोहन सिंह , मोहिनी डॉक्टर मेजर मनमीत कौर, रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार आत्मजीत सिंह मनमोहन सिंह, तनहा लेखक प्रयागराज से जगदीश कौर कवि प्रयागराज से डॉक्टर दलबीर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह निटा, कानपुर से सरदार सुरेंद्र पाल सिंह, कानपुर से सरदार अजीत सिंह, लेखक लखनऊ से बीबी इंद्रजीत कौर, लखनऊ से सुखचैन सिंह , कविशर सीतापुर सेसरबजीत सिंह बख्शीश लखनऊ से अवध कॉलेजिएट की प्राचार्य जितेंद्र वालिया हरपाल सिंह गुलाटी, लखनऊ से हरमिंदर सिंह मिंदी, लखनऊ से त्रिलोक सिंह बहल, मनमोहन सिंह बहल, लखनऊ से यश भारती सम्मानित देवेंद्र सिंह शास्त्रीय संगीत शिक्षक : लखनऊ से एवं पंजाबी अकेडमी के जनसम्पर्क अधिकारी अरविन्द मिश्रा को मुख्य रूप से सम्मानित 

किया गया | वरिष्ठ पंजाबी लेखक एवं दार्शनिक सरदार नरेंद्र सिंह मोगा जी ने अवगत कराया कि साहित्यकारों को सम्मान एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाए तथा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी के विभिन्‍न पदों पर अन्य अकादेमी हो संस्थानों की भांति साहित्यकारों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए एवम उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी में सचिव के पद का सृजन भी आवश्यक है। सरदार नरेंद्र सिंह मोगा जी ने अवगत कराया कि इस प्रकार का कार्यक्रम किसी धार्मिक संस्था द्वारा पहली बार कराया जा रहा है एवं लखनऊ गुरुदवारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंजाबी उल्लेखकों साहित्यकारों कवियों एवं पंजाबियत के उत्थान हेतु जुड़े प्रबुद व्यक्तियों के सम्मान के लिए लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साधुवाद की पात्र है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...