Skip to main content

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ आफिस का हुआ शुभारम्भ

 


स्थानीय युवाओं को मिलेगा बिना घर छोड़े इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

लखनऊ: गुरुवार को यूएस बेस्ड कंपनी ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ आफिस का शुभारम्भ हुआ। कंपनी का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है।  विभूति खंड, गोमतीनगर में भव्या टावर्स के चौथे तल पर स्थित ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के ऑफिस का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार पूजन हवन से हुआ, जिसके बाद ऑफिस की रिबन कटिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इस उद्घाटन समारोह में गोरखपुर से माननीय विधायक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद, श्री सीपी चंद मुख्य अतिथि उपस्थित थे। ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक वर्ष 2008 से मेडिकल फील्ड में अस्पतालों और हेल्थ सिस्टम को रेवेन्यू मैनजमेंट सर्विसेज प्रदान कर रही है। कंपनी के यूएस और भारत में हैदरबाद व करीमनगर के ऑफिसेज में 2000 से अधिक एम्प्लॉइज काम कर रहे हैं।

  


पूजा और रिबन कटिंग सेरेमनी के बाद के बाद ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के ग्रुप सीईओ श्री कार्तिक पोलसानी ने कहा," ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक का लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित हैं। हेल्थकेयर इंडस्ट्री एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी रिसेशन नहीं आता।  इससे लखनऊ और उत्तर प्रदेश खासतौर से पूर्वांचल के युवाओं को लखनऊ में ही रहकर एक सुरक्षित, सम्मानजनक नौकरी मिलेगी, जिसमें कुछ नया, रोमांचक सीखने और उसमें करियर बनाने का अवसर मिलेगा। हमें एक बड़े टैलेंट पूल से स्टाफ मेंबर्स को सुगमता से चुनने का अवसर मिलेगा बल्कि  एक इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र के लिए लखनऊ के युवाओं को अपने घरों से दूर भी नहीं जाना पड़ेगा।"


इस अवसर पर बोलते हुए ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, आरसीएम, श्री मोहित श्रीवास्तव ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला गौरवपूर्ण क्षण है। मैं स्वयं गोरखपुर का रहने वाला हूं, एक समय था कि अच्छी नौकरी और करियर बनाने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर हज़ारों मील दूर जाना पड़ता था। लेकिन आज ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक जैसी प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कंपनी के साथ सम्मानजनक अवसर यूपी के युवाओं को महज कुछ घण्टों की दूरी पर मिल रहा है। निश्चित रूप से वर्ल्ड-क्लास वर्कस्टेशन और एम्प्लॉयी फ्रेंडली वर्क-एनवायरनमेंट वाला नया लखनऊ ऑफिस कंपनी के विस्तार और रिक्रूटमेंट प्लान्स को गति प्रदान करेगा और युवाओं को एमएनसी वर्क कल्चर एक्सपोज़र प्रदान करेगा।"

श्रीमती स्नेहा पोलसानी - सीओओ, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस ने कहा, "हम लखनऊ ऑफिस की शुरआत 150 लोगों के साथ  कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में विस्तार के साथ यह संख्या 500 लोगों तक पहुंचाने की योजना है।"


ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक के लखनऊ ऑफिस के शुभारम्भ के अवसर पर श्रीकांत गुर्रम - वीपी, इंडिया ऑपरेशंस, ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस, इंक की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...