Skip to main content

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल की सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक अब गोमतीनगर में भी उपलब्ध


गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैज़ाबाद रोड आदि इलाके के लोगों को ओपीडी और डायग्नोस्टिक्स के लिए नही तय करनी होगी लंबी दूरी


लखनऊ,  अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल ने गोमतीनगर में शुरू की अपनी नई क्लिनिक| मंत्री जल शक्ति व फ्लूड कण्ट्रोल उत्तर प्रदेश, श्री स्वतंत्र देव सिंह व अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने गोमतीनगर के विनीत खण्ड में अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस नई क्लिनिक के शुरू होने से, इस इलाके के लोगों को जांच और ओपीडी सुविधा के लिए शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से जाने की कवायद नही करनी होगी। इस नए केंद्र पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा सुपरस्पेशलिटी परामर्श की सुविधा के साथ-साथ समस्त प्रकार के डायग्नोस्टिक्स की सुविधा भी उपलब्ध होंगी।


मंत्री जल शक्ति व फ्लूड कण्ट्रोल उत्तर प्रदेश, श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से देश के सबसे बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं देने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है, जिससे प्रदेश के साथ साथ पड़ोसी राज्यों को भी फायदा मिल रहा है, जहां से आने वाले मरीजों का विश्वास उत्तर प्रदेश पर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बढ़ती बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक तकनीक और डाक्टरों का अनुभव मरीजों का विश्वास जीत रहा है। इसी क्रम में लोगों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें, इसके लिए अपोलोमेडिक्स अस्पताल की यह पहल काफी सराहनीय है।



इस अवसर पर डॉ मयंक सोमानी ने कहा, "अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रदेश का सबसे एडवांस्ड हॉस्पिटल है, जहां लगातार अल्ट्रा मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर हमने कई गम्भीर मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। लखनऊ शहर के विस्तार को देखते हुए इस इलाके में मरीजों को रोगों के शीघ्र निदान के लिए ओपीडी और डायग्नोस्टिक सुविधा की आवश्यकता महसूस हो रही थी, ताकि उन्हें इसके लिए शहर के एक छोर से 


दूसरे छोर तक न जाना पड़े। इस क्लिनिक में होने वाली ओपीडी के माध्यम से ट्रांस-गोमती क्षेत्र जैसे गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैज़ाबाद रोड इत्यादि के निवासियों को, बच्चों व वयस्कों में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे हृदय की समस्याओं, बच्चों व बड़ों के कैंसर, लिवर की बीमारियों, किडनी व मूत्र सम्बंधित रोगों के लिए अपोलोमेडिक्स लखनऊ के सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा सुगमता से मिल सकेगी।"


गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैजाबाद रोड जैसे ट्रांस-गोमती क्षेत्रों के निवासियों को अब बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी, रक्त संबंधी विकार, (हेमेटोलॉजी - वयस्क और बाल चिकित्सा), बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी और हड्डी जैसे बच्चों और वयस्कों में गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी। मैरो ट्रांसप्लांट, -हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट और एचपीबी सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, हार्ट सर्जरी (सीटीवीएस - एडल्ट / पीडियाट्रिक) और हार्ट ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एंड पीडियाट्रिक सर्जरी, जनरल, लैप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जरी, न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन, साइकियाट्री एंड बिहेवियरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स एंड स्पोर्ट्स मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी एंड स्किन केयर, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी आदि उनके आसपास के क्षेत्र में।

उन्होंने आगे बताया, "अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रदेश का एक ऐसा हॉस्पिटल है, जहां हम एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं प्रदेश व आस पास के लोगों को मुहैया करवा रहे हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट, ब्रेन स्ट्रोक मैनेजमेंट, कैंसर का सम्पूर्ण इलाज के साथ-साथ विश्वस्तरीय आई सी यू एवं 24x7 इमरजेंसी व ट्रामा आदि की सुविधाएं अब लखनऊ में ही उपलब्ध है जिसके लिए मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की लंबी दूरी नही तय करनी पड़ती। गम्भीर बीमारियों में यह समय मरीज को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।"

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...