Skip to main content

झूलेलाल वाटिका पर श्री गणेश महोत्सव आज से , पर्यावरण संरक्षण की थीम पर बन रहा पंडाल दस दिनों तक चलेगा “मनौतियों के राजा का उत्सव



लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 18 यां श्री गणेश मसहोत्सय का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जायेगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाला शहर का सबसे बड़ा श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पण्डाल कुशल कारीगरों दारा तैयार हो रहा है।


यह जानकारी कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संरक्षक भारत भृषण गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल करीब 70 हजार चिट्ठदियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस्र जार लाखों भक्तों के आने 

की उम्मीद है। इस बार बप्पा का पण्डाल पर्यावरण संरक्षण व गोमती को स्वच्छता को थ्यान में रखते हुये तैयार हो रहा है। जगंल को बचाने के लिए पेड पौधो को     अधिक से अधिक लगाने का संदेश भी दिया जाएगा

बताया कि करीब २५ फुट ऊंचा पण्डाल 20 हजार फुट मे वाटर प्रूफ वातानुकूलित और जर्मन हैंगर में तैयार हो रहा है 10 दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है।


अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस बार पण्डाल का बीमा 20 लाख रुपये और आम भक्तों शब्द आलू का 10 करोड़ का बीमा कराया गया है।

 महामंत्री सतीश अग्रवाल और देशराज अग्रवाल घनश्याम अग्रवाल, ने बताया कि संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से २५ महिला व २५ पुरुषों सुरक्षाकर्मी व्यवस्था देंखेंगे।  पूरे पंडाल मे करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत   देशप्रेम से जुड़े संगीत और नाटक के कार्यक्रम होंगे। मुंबई के सिद्धिविनायक की तर्ज पर मूर्ति तैयार की गई है। मूर्तिकार श्रवण प्रजापति पांच फुट की श्री गणेश जी मुर्ति को तैयार की हैं" 


भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मनौतियों के राजा गणेशउत्सव के  प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय राजेश बंसल की स्मृति में 4  सितम्बर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर और 5 सितंबर को सुबह 11बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जाएंगे।  इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फ्रूड एवं आइसक्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रुप दिया जा रहा है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रात: 10 बजे एवं साय॑ 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं । इसके अलावा प्रतिदिन प्रात: 8:00 बजे से प्रातः 9:30 बजे तक उसके बाद प्रातः 10:00

बजे से अपरान्ह 5:00 बजे तक एवं साय॑ 6:00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक मनौतियों के गजा के दर्शन होगे 

 विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे  6:00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं। 10 दिवसीय भव्य आयोजन में प्रतिदिन कोलकाला के संजय शर्मा और सदर 

लखनऊ की सुमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नृत्य नाटिका का मंचन होगा। 


“शोभा यात्रा 9 को, मूर्ति का होगा भू विसर्जन” 


9 सितम्बर को मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। विसर्जन शोभा यात्रा निकलने के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जायेगा। 


“उत्सव के मुख्य आकर्षण


1 सितम्बर गजरा, रात्रि 8:00 बजे, 


2 सितम्बर पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे 

3 सितम्बर दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे, 

5 सितम्बर छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे 

7 सितम्बर सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, 

8 सितम्बर महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8:00 बजे। 

प्रेसवार्ता में अखिलेश बंसल, संजय कुमार सिंह, जयकरन सिंह, घनश्याम अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अमित गर्ग, योगश बंसल, देशराज अग्रवाल, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह, अतुल बंसल, अजय अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...