Skip to main content

फन रिपब्लिक मॉल मे खुला “लिकर लैंड” स्टोर , बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने लखनऊ को सौंपा वीमेन फ्रेंडली स्टोर

 


  लखनऊ  बिग बॉस ओ टी टी विनर दिव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है , उनकी फैन फॉलोइंग भी मिलयन में है , वह आज फन रिपब्लिक मॉल में महिलाओं के लिए स्पेशल स्टोर "लिकर लैंड " के लॉन्चिंग पर उपस्थित थी। अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब महिलाओं के लिए एक ख़ास शुरुआत होने जा रही है। रणविजय सिंह और प्रतीक सचदेवा के इस ख़ास स्टोर को सेलिब्रेटी और एमटीवी स्पिलिट्स विलास फ़ेम एक्ट्रेस दिव्या अमर संजय अग्रवाल आज ने लाँच किया । दिव्या अग्रवाल ने आज अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लिया है।दिव्या अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं । फैंस भी उनके हर नए लुक के लिए बेताब रहते हैं, ऐसे में एक्ट्रेस भी कभी अपने फैंस को नाराज नहीं करतीं। यही कारण है इन दिनों एक्ट्रेस का काफी सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है ।

 दिव्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भी दिख चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें कॉमेडी शो 'खतरा खतरा खतरा' में भी गेस्ट के तौर पर दिख चुकी हैं।

फन रिपब्लिक मॉल मे महिलाओं के लिए खुला लिकर लैंड को आज दिव्या अमर संजय अग्रवाल ने लॉन्च किया। यह स्टोर अवध मॉल में भी स्थित है। प्रतीक की योजना लखनऊ के पाँच वूमेन फ्रेंडली स्टोर लाँच करने के पश्चात पूरे प्रदेश में विस्तार की है ।डोनर और गाइरोज के मास्टर फ्रेंचाइज ओनर रणविजय सिंह और प्रतीक सचदेवा इस ख़ास स्टोर को लेकर आये हैं। 

प्रतीक सचदेवा की खूबी उनके नए कांसेप्ट हैं। इसी कड़ी में उनका यह नया वेंचर होगा। प्रतीक व ब्रांड डेवेलपर निखिल मुखी का कहना है कि "लिकर लैंड महिलाओं के लिए स्पेशल स्टोर होगा, जिसमें वह अपने मनपसंद प्रोडक्ट को चुन सकेंगी। "

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...