Skip to main content

वी ऐप पर मुफ्त पाएं प्रीपरेटरी टेस्ट सीरीज़


 वी ऐप पर जॉब एण्ड एजुकेशन सेक्शन की मदद से उम्मीदवार देश भर में 150 से अधिक सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

वी भारत के युवाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने उपभोक्ताओं के लिए बेहतर कल का मार्ग प्रशस्त करते हुए भारत का अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी परीक्षा के साथ साझेदारी में अखिल भारतीय रेलवे डी परीक्षा की तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज़ मटीरियल उपलब्ध कराने जा रहा है। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार 17 अगस्त 2022 से इस मटीरियल का एक्सेस पा सकेंगे।

वी के यूज़र्स के लिए सरकारी परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन केन्द्रीय/ राज्य सरकारी नौकरियों के उम्मीदावरों के लिए ‘परीक्षा पास’ का एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन’ लेकर आया है। इसमें विभिन्न श्रेणियों जैसे राज्य चुनाव आयोग, बैंकिंग, टीचिंग, डीफेन्स, रेलवे आदि में 150 से अधिक परीक्षाओं के अनलिमिटेड मॉक टेस्ट शामिल हैं। ट्रायल अवधि के बाद यूज़र रु 249 प्रति वर्ष के मामूली सब्सक्रिप्शन पर इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठाना जारी रख सकते हैं।

वी ऐप पर रेलवे ग्रुप डी टेस्ट सीरीज़ भारत के युवाओं को भारतीय रेलवे में टै्रक मेंटेनर ग्रेड-4, हेल्पर/ असिस्टेन्ट, असिस्टेन्ट पॉइन्ट्समैन, लेवल-1 पॉज़िशन में 1 लाख ओपनिंग्स की तैयारी का मौका देगा। वी के उपभोक्ता वी ऐप पर जब चाहें, जहां चाहें वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस टेस्ट मटीरियल का एक्सेस पा सकते हैं।

वी ऐप पर आरआरबी ग्रुप डी टेस्ट मटीरियल का लाभ उठाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाईडः

• पहला चरणः अपने वी नंबर के माध्यम से वी ऐप पर लॉग इन करें

• दूसरा चरणः ‘वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन’ पर क्लिक करें।

• तीसरा चरणः ‘सरकारी नौकरी’ का विकल्प चुनें।

• चौथा चरणःअपने प्रोफाइल का विवरण भरें और ‘रेलवे’ चुनें।

• पांचवां चरणः रेलवे कोर्सेज़ में अपनी पसंद का कोर्स चुनें।

 

वी ऐप पर वी जॉब्स एण्ड एजुकेशन  पर भारत का सबसे बड़ा जॉब सर्च प्लेटफॉर्म ‘अपना, अग्रणी इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘एनगुरू’ और सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘परीक्षा’ शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...