Skip to main content

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 20 वां मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह संपन्न

 



लखनऊ अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने चार बाग स्थित रविंद्रालय सभागार में मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया।

सर्व प्रथम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कोमल द्विवेदी महामंत्री देवेंद्र शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी प्रदेश महासचिव एमपी दीक्षित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र के साथ भारत सरकार के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण किया गया।


रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर 398 छात्रों को सम्मानित किया गया मंत्री ने कहा कि यह जानकारी है कि अखिल भारतीय ब्रह्म समाज राष्ट्र के हित सर्वोपरि की भावना से कार्य करते हुए भारतीय राष्ट्रीय संस्कृति चेतना को मजबूत कर रहा है उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बच्चों को विद्यालय में विभिन्न विषयों का अध्ययन कराया जा रहा है लेकिन उन्हें शिष्टाचार और संस्कार की शिक्षा के लिए अभिभावकों को ही प्रयास करना होगा कार्यक्रम में प्रारंभ में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी जी ने सभी अतिथियों को संगठन के कार्यक्रम में पधारने पर अभिनंदन किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र देवेंद्र शुक्ला ने बताया की अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माननीय अशोक बाजपाई लखनऊ कैंट के पूर्व विधायक श्री सुरेश चंद तिवारी एमएलसी मुकेश शर्मा लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे संस्था केअध्यक्ष  श्री सी पी अवस्थी जी ने सफल आयोजन के लिए कार्यवाहक श्री कोमल द्विवेदी , कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र, उप महामंत्री शिवकुमार शुक्ला, श्री गिरजा शंकर त्रिपाठी,  कौशिक बनर्जी, शेष नारायण पांडे, चंद्र प्रकाश , गोविंद मिश्र अनिल पांडे , श्री शैलेंद्र तिवारी श्री रमाशंकर बाजपेई और मीडिया प्रभारी श्री हरीश तिवारी जी को  धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...