Skip to main content

फेडरेशन ऑफ एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन



पारिवारिक पेंशन की दरों में ३० प्रतिशत की वृद्धि पर वित्तमंत्री का आभार रमेश बाबू 


लखनऊ। ढाई लाख पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स का प्रतिनिधित्व करने वाला फेडरेशन ऑफ एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन तथा 36वीं आम सभा का आयोजन आज एवं कल 31 जुलाई को स्थानीय होटल रेग्नैन्ट में किया गया हैँ, जिसमें देश के सभी 17 मंडलों के प्रतिनिधि माग ले रहे हैं। 


इसी कम में आज आयोजित प्रेसवार्ता में फेडरेशन के महासचिव का0 रमेश बाबू ने कहा “हम भारत सरकार तथा माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण, वित्तमंत्री द्वारा पारिवारिक पेंशन की दरों में 30 प्रतिशत की वृद्धि करने हेतु आभार व्यक्त करते हैं, जिसमें केवल भारतीय स्टेट बैंक में ही लगभग 66 हजार तथा पूरे बैंकिंग क्षेत्र में लगभग 1.40 लाख पारिवारिक पेंशनर्स लाभान्वित हुये हैं।” 


का० जी.के.गांधी, फेडरेशन अध्यक्ष ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बैंक कर्मियों और विशेषकर बैंक पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति रवैया रखते हुये समय-समय पर बैंकर्स द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाती रही है। विशेषकर करोना काल में बैंककर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं की, उन्होने कई स्थानों पर प्रशंशभा की। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि बैंक कर्मचारियों की पेंशन भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति हर वेतन पुनर्निर्धारण के साथ ही संशोधित की जाए एवं उनकी पेंशन अपडेशन की तर्कसंगत एवं नयायोचित मांग पर अविलम्ब कार्यवाही की जाए तथा बैंक पेंशनरों को चिकित्सा सहायता 


हेतु बीमा की राशि का भुगतान भी बैंकों द्वारा किया जाए। पेंशनर्स एसोसियेशन के महासचिव अतुल स्वरूप ने बैंक पेन्शनर्स की समस्याओं को रखा तथा कहा 


कि इस सम्बन्ध में हमारी अन्य मांगे इस प्रकार हैं: 0 सातवें द्विपक्षीय वेतन समझौते के अंतर्गत पेंशन हेतु भत्तो का पुनर्निर्धारण 

0-पारिवारिक पेंशनर्स को चिकित्सीय सुविधायें, 0-विकलांग बच्चों को पेंशन निर्धारण हेतु एक और विकल्प प्रदान किया जाए, 

0- भारतीय स्टेट बैंक में 40 एवं 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारण को समाप्त कर एकरूपता की जाए तथा सभी पेंशनर्स को मूलवेतन का 50 प्रतिशत मूलपेंशन निर्धारण किया जाए, 0- वर्ष 2002 से पूर्व के पेंशनर्स को महगाई भत्ते की 100 प्रतिशत की दर से भुगतान, 

  0- 10वीं द्विपक्षीय वेतन समझौते के अंतर्गत विशेष भत्ते का पेंशन पुनर्निर्धारण में समायोजन किया जाए,  

0- कम्यूटेशन फॉर्मूले में सुधार किए जाए | 

लखनऊ मण्डल पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष का0 दिनेश चंद्रा ने प्रेस एवं मीडिया से अनुरोध 

किया कि इन मुद्दों को सरकार एवं जनता के समक्ष लाये जो लगभग पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से लम्बित है, जिससे भारत सरकार हमारी उचित मांगों को यथाशीघ्र पूरा करे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...