Skip to main content

राजधानी लखनऊ में हुआ धनगर समाज संवैधानिक चिंतन शिविर आयोजित

 


प्रदेश राज्य स्तरीय धनगर समाज के संवैधानिक चिंतन शिविर में समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा निम्न बिंदुओं पर विचार प्रस्तुत किए गए  ।

1. समाज में जागरूकता की कमी के कारण अपने नाम के साथ पाल-बघेल आदि लगाते हैं किंतु संवैधानिक रूप से मान्य  धनगर जाति को ही अपनी पहचान बनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि धनगर समाज के व्यक्ति अपने नाम के आगे धनगर ही लिखें ।

2. हमारे समाज में नारी शिक्षा को बढ़ावा ना देने के कारण ही हमारे बच्चे अशिक्षित होकर अंधविश्वास पाखंड मैं फंस कर अपनी कमाई का धन धर्म-कर्म तीर्थ यात्रा, कावड़ यात्रा, जागरण, कथा भागवत आदि में खर्च करते है तथा स्त्री शिक्षा के   अभाव के कारण ही बेटियों की दहेज हत्या एवं कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है ।

3.  राजनीति के क्षेत्र में समाज की विभिन्न पार्टियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा इसलिए समाज में निराशा का भाव है ,जरूरत है समाज का विश्वास जीतने की इसके लिए समाज का नेतृत्व करने  वालों  से अपेक्षा है कि वे आपस में मिल बैठकर सामूहिक नेतृत्व देने का विचार करें अन्यथा समाज में फिर बिखराव के साथ घोर निराशा ही पनपेगी इसके लिए 17 सितंबर 2022 तक का समय निश्चित किया जाता है ।



4. वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप समाज किस महापुरुष को अपना आदर्श माने इस पर आम सहमति से विचार आया है कि समाज की जड़ता का मूल कारण मनुवादी   विचार धारा हैं जो कि मानव मानव में भेद करती हैं अतः संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रगतिशील विचारों के लिए पेरियार ई०वी०रामासामी नायकर जी को अपना आदर्श मानना चाहिए ।

5.धनगर अनुसूचित जाति  के प्रमाण पत्र का संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से प्रयास करने की सहमत बनी ।

6.वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार की संविधान विरोधी नीतियों से बचाव के लिए संविधान की रक्षा करने के लिए हमें तत्पर रहना होगा ।

7.समाज में भरोसे की कमी है और समाज का विश्वास जीतने के लिए सक्रिय रूप से समाज हित में कार्य करते रहने एवं समय पर पारदर्शी तरीके से समाज के साथ संवाद स्थापित करना होगा।

               

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...