Skip to main content

पॉलिटिकल-गैंगस्टर ड्रामा सीरीज 'रंगबाज़ - डर की राजनीति' के प्रोमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह

 


लखनऊ में ही हुई है सीरीज की शूटिंग, 29 जुलाई 2022 से ZEE5 पर होगा प्रीमियर

लखनऊ , भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 अपनी बेस्ट फ्रेंचाइजी, रंगबाज के एक और सीजन के साथ वापसी कर रहा है। यह ZEE5 के शानदार गैंगस्टर ड्रामा का तीसरा सीजन है। इससे पहले, दो अलग-अलग पर्सनालिटीज पर आधारित दो सीजन बन चुके हैं जो बेहद सफल रहे थे। चाहे स्टोरीलाइन हो, इंटेंस ड्रामा हो या फिर बेहतरीन कास्ट, रंगबाज़ दर्शकों को इंप्रेस करने में हमेशा सफल रहा है। इसका एक अलग ही फैन बेस है। और अब अपने तीसरे सीज़न, रंगबाज़ - डर की राजनीति के साथ, ZEE5 मनोरंजन को एक पायदान ऊपर ले जाने के लिए तैयार है!

सचिन पाठक द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित, 'रंगबाज़: डर की राजनीति' को नवदीप सिंह (एनएच 10 और मनोरमा सिक्स फीट अंडर फेम) लीड कर रहे हैं। सीरीज का प्रीमियर 29 जुलाई को होने वाला है। विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, राजेश तैलंग, गीतांजलि कुलकर्णी, प्रशांत नारायणन, विजय मौर्य, सुधन्वा देशपांडे, सोहम मजूमदार और अशोक पाठक जैसे कलाकार इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई और साहेब के किरदार में सभी ने विनीत कुमार सिंह की भूमिका की तारीफ की।

'रंगबाज़ - डर की राजनीति' की कहानी विनीत कुमार सिंह के किरदार, हारून शाह अली बेग (जिसे साहेब के नाम से भी जाना जाता है) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉबिन हुड स्टाइल में एक गैंगस्टर से बना राजनेता है। यह सीजन उसके बिहार के एक छोटे से कस्बे से सबसे ताकतवर लोगों में शामिल होने तक उसके उदय को दर्शाता है। जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है कि साहेब 11 साल बाद जेल से रिहा होता है, जहां वह हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे 32 से अधिक आपराधिक मामलों के जेल में सजा काट रहा था। बहुत लोग उससे प्यार करते हैं, कुछ लोग नफरत भी करते हैं लेकिन सभी लोग उससे डरते हैं।  हारून शाह अली बेग अब चुनाव लड़ने और जीतने के एक मात्र मकसद के साथ अपने क्षेत्र में वापस आ गया है। और उसने यह साफ कर दिया है कि वह जो चाहता है उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, भले ही इसके लिए उसे वीभत्स हिंसा और हत्याओं का सहारा लेना पड़े। 

बिहार बेस्ड इस शो की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई है। सेंटेनियल कॉलेज से लेकर, सीतापुर छावनी तक और क्रिश्चियन कॉलेज से मोती महल, शिवगढ़ पैलेस और जहांगीराबाद हवेली तक,  इसका लखनऊ में 2 महीने लंबा शूटिंग शेड्यूल था। अब 29 जुलाई को इसके होने वाले प्रीमियर के साथ, विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह शहर में 'रंगबाज़ - डर की राजनीति' को प्रमोट करने के लिए वापस आ गए हैं।

विनीत कुमार सिंह ने कहा, " 'रंगबाज़-डर की राजनीति' को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में वापस आकर अच्छा लग रहा है क्योंकि सीरीज का अधिकांश हिस्सा यहीं शूट किया गया है। मैं उत्तर प्रदेश से ही हूं और घर वापस आना हमेशा स्पेशल होता है। ढाई महीने के शूटिंग शेड्यूल के दौरान, लखनऊ हमारा घर बन गया। मुझे इस जगह, यहां के लोगों, यहां के भोजन और नवाबजादी से प्यार हो गया। रंगबाज़ फ्रैंचाइज़ी की विरासत को जिंदा रखने के लिए हमने बहुत मेहनत और समर्पण लगाया है। उम्मीद है कि लखनऊ के लोग इस शो को अपना प्यार देंगे ।”

आकांक्षा सिंह ने कहा, "पर्सनली, मैं लखनऊ के लोगों के साथ जुड़ाव महसूस करती हूं क्योंकि इससे पहले भी मैंने शहर में कई बार शूटिंग की है। लखनऊ के लोग हमें बहुत प्यार देते हैं और घर जैसा महसूस कराते हैं। सीरीज बनाने में शहर की भूमिका बहुत अहम होती है और इसलिए, अपनी मेहनत को प्रमोट करने के लिए यहां वापस आना अच्छा लगा।"

'रंगबाज़ - डर की राजनीति'  देखें एक्सक्लूसिवली ZEE5 पर, जिसका प्रीमियर हिंदी, तमिल और तेलुगु में 29 जुलाई 2022 से होगा

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...