Skip to main content

कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग श्री डॉ संजय कुमार निषाद जी गाजीपुर का दौरा किया

 


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग श्री डॉ संजय कुमार निषाद जी गाजीपुर के दौरे पर है। श्री निषाद आज सर्किट हाउस में अपने मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा संबंधित अधिकारियों को मत्स्य विभाग को और दुरुस्त करने को निर्देशित किया।

गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में आयोजित फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्री निषाद ने फूलन देवी के फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि बहन वीरांगना फूलनदेवी हमारे मछुआ समाज की आदर्श रही है। बहन वीरांगना फूलन देवी ने मछुआ समाज की लड़ाई लड़ी है और हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर अग्रसर है। 

आरक्षण के सवाल पर कैबिनेट मंत्री श्री डॉ संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि निषाद पार्टी का उदय ही आरक्षण को लेकर हुआ है और हम लगातार इस पर कार्य कर रहे है। आरक्षण के मुद्दे को लेकर लगातार हम माननीय गृह मंत्री अमित शाह, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता कर रहे है और आरक्षण की फाइल पर आर.जे.आई. का जबाब भी आ गया है जिस पर सामाजिक न्याय मंत्रालय में उस पर विचार किया जा रहा है और हम भी लगातार सामाजिक न्याय मंत्रालय के संपर्क में है और जल्द ही इसकी घोषणा भी की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए डॉ संजय कुमार निषाद जी उत्तर प्रदेश के 100 दिन पूरे होने पर बताया कि प्रदेश में मत्स्य विकास की अपार संभावनाये है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन है तो भूमिहीन व्यक्तियों को कोल्ड चेन की परियोजनाओं यथा साइकिल विथ आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थी्र व्हिलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दीवजा रही है। डॉ निषाद ने बैकयार्ड आर0ए0एस0 की जानकारी देते हुए मत्स्य गतिविधियों से जुड़ने हेतु मछुआ समाज के लोगो से अपील भी की। साथ ही उन्होंने बडे़ मत्स्य पालक/मत्स्य व्यवसायियों से यह भी अनुरोध किया कि अपने आस पास के गरीब व निर्बल व्यक्तियों को मत्स्य पालन से लाभ हेतु प्रेरित करें ताकि उनके मत्स्य पालन तालाब/यूनिट से दिन प्रतिदिन मछलियों का क्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकें तथा उत्पादन स्थल पर उत्पादक को भी अधिक से अधिक आय प्राप्त हो सके।



मा0 मंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में प्रदेश में मत्स्य पालन हेतु पर्याप्त मात्रा में मत्स्य अंगुलिका की उपलब्धता हेतु अधिक से अधिक हैचरियों की स्थापना तथा पुरानी संचालित हैचरियों को नवीन तकनीकी से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु आनलाइन आवेदन दिनांक 01.07.2022 से प्रारम्भ किये जा चुके है जिसमें सभी इच्छुक व्यक्ति अपने संसाधन एवं क्षमता के अनुरूप आनलाइन आवेदन करते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। डॉ निषाद ने कहा कि मात्स्यिकी क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से है और मात्स्यिकी क्षेत्र एवं मछुआ समुदायों की समस्याओं के निराकरण और मत्स्य कृषकों विशेषकर लघु उद्यम से जुड़े, महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं मछुआ समुदाय के विकास के प्रति दृढ़संकल्पित है। मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शतप्रतिशत राज्य सहायतित दो नई योजनाओं यथा निषादराज बोट योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारम्भ इस वित्तीय वर्ष से किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...