Skip to main content

नवाबों के शहर, लखनऊ में आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का प्रमोशन

 



आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का प्रमोशन जोरों पर

आर माधवन के फैंस 1 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपने पसंदीदा अभिनेता के निर्देशन में बनी पहली फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट देख सकें। इसरो वैज्ञानिक और प्रतिभाशाली नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस बायोग्राफिकल ड्रामा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। और अब, फिल्म के नए ट्रेलर ने फिल्म के प्रति फैंस की जिज्ञासा को दोगुना कर दिया है और सभी को उत्साह की लहरों के बीच ले जाकर छोड़ दिया है। फिल्म को लेकर प्रमोशन की रफ्तार तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आर माधवन नवाबों के शहर, लखनऊ पहुँचे, जहाँ वे मीडिया के साथ ही जनता से भी रूबरू हुए।

फिल्म के निर्देशन को लेकर आर माधवन कहते हैं, "मुझे थोड़ा भी अंदाज़ा नहीं है कि फिल्म किस हद तक दर्शकों को पसंद आएगी, लेकिन मैं लम्बे समय से एक ऐसी कहानी पर काम करना चाह रहा था, जो सबके ज़हन में बैठ जाए। इस कहानी में मुझे टीम का भरपूर सहयोग मिला। मैं चाहता हूँ कि यह फिल्म हर कोई देखे, जिससे कि वे हमारे भारत के रत्नों से परिचित हो सकें और पूरी दुनिया में यह फिल्म हमारे भारत का नाम रोशन करने का माध्यम बन सके।"



इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने रिलीज़ से पहले ही भारत को सिनेमा के विश्व मंच पर खड़ा कर दिया है। उनके लखनऊ दौरे के कुछ मुख्य आकर्षणों में यह कहना स्पष्ट है कि फिल्म भारत को गौरवान्वित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट नंबी नारायणन की निंदनीय कहानी पर आधारित फिल्म है और इसके पीछे की सच्चाई को उजागर करता है। फिल्म में आर माधवन मिस्टर नांबी नारायणन की नामांकित भूमिका में हैं, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और सूर्या द्वारा विशेष उपस्थिति के साथ फिलिस लोगान, विन्सेंट रियोटा और रॉन डोनाची जैसे प्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी शामिल है। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज होगी। बड़े पैमाने पर मंचित, फिल्म की शूटिंग भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया और सर्बिया में की गई है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ट्राईकलर फिल्म्स, वर्गीज मूलन पिक्चर्स और 27th इंवेस्टमेंट्स द्वारा निर्मित है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...