Skip to main content

मेट्रो सुपर सेवर कार्ड एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को रॉयल कैफे में मिलेगी विशेष छूट



यूपीएमआरसी का मेट्रो यात्रियों के लिए उपहार। सुपर सेवर कार्ड एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को रॉयल कैफे में मिलेगी विशेष छूट। MoU पर हुए हस्ताक्षर।

लखनऊ मेट्रो का सुपर सेवर कार्ड यात्रियों के लिए किफायती यात्रा के साथ अन्य सौगात भी ला रहा है। 15 दिन के भीतर ही यूपीएमआरसी ने आज दूसरे समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। आज 21 जून, 2022 को यूपीएमआरसी ने रॉयल कैफे के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए विशेष लाभ के प्रबंध किए हैं।

रॉयल कैफे के साथ उसकी अन्य सहयोगी एवं साथी कंपनियां जैसे कलर्स (Colours), रॉयल स्काए  (Royal Sky) एवं स्काएयोटल (Skyotel) में भी कार्ड धारकों के लिए लाभ लागू होगा। लखनऊ में रॉयल कैफे के 5 आउटलेट- हजरतगंज, सहारागंज मॉल, गोमती नगर, शाहनजफ रोड एवं सहारागंज मॉल के सामने यात्री जा कर विशेष लाभ का फायदा उठा सकते हैं। 

रॉयल कैफे एवं सहयोगी कंपनियों द्वारा सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए विशेष लाभ- 

रॉयल स्काए (Royal Sky) एवं स्काएयोटल (Skyotel) में सुपर सेवर कार्ड धारकों को रूम बुकिंग पर 30% एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को 25% की छूट। 

रॉयल कैफे एवं साथी कंपनियों में खाने पर सुपर सेवर कार्ड धारकों को 20% एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को 15% की छूट

बुफे पर सुपर सेवर कार्ड धारकों को 20% एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को 15% की छूट + मुफ्त मॉकटेल (Mocktail)

भोज (Banquet) एवं आउटडोर खानपान (Outdoor Catering) पर सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए विशेष पैकेज।


रॉयल कैफे के एम.डी¬¬¬¬¬¬ संदीप अहुजा ने ऑफर की जानकारी देते हुए कहा कि इस MoU से मेट्रो यात्रियों को लाभ मिलेगा। सुपर सेवर एवं गो स्मार्ट कार्ड धारकों को यात्रा के उपरांत रॉयल कैफे में सिर्फ अपना कार्ड दिखाना होगा जिसके बाद उन्हें छूट का फायदा मिल सकेगा। 


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इससे पहले आनंदी ग्रुप के साथ 07, जून 2022 को MoU पर हस्ताक्षर किए थे। सुपर सेवर कार्ड धारक आनंदी मैजिक वर्ल्ड, रिजॉर्ट एंड क्लब और आनंदी वाटर पार्क में एंट्री फीस पर 100% की छूट का लाभ उठा रहे हैं। अभी आनंदी वाटर पार्क एवं आनंदी मैजिक वर्ल्ड में क्रमश 800 और 1100 रुपए एंट्री फीस है। सुशील कुमार, निदेशक, परिचालन ने कहा कि हमारा उद्देशय है कि लखनऊ मेट्रो के यात्रियों को किफायती यात्रा के साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिले। हम भविष्य में भी इस तरह से अन्य कई MoU पर हस्ताक्षर करते रहेंगे। 

यूपीएमआरसी आने वाले दिनों में इसी प्रकार के कई और समझौतों पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है जहां सुपर सेवर कार्ड के जरिए यात्रियों को किफायती सफर के साथ कई संस्थानों में भारी छूट हासिल हो सकेगी। आपको बता दें कि श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ मेट्रो का सुपर सेवर कार्ड लॉन्च किया था। सुपर सेवर कार्ड लॉन्च होते ही मेट्रो यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो गया है। लखनऊ मेट्रो के सुपर सेवर कार्ड से अब यात्री मात्र 1400 रुपये में 30 दिनों तक असीमित मेट्रो यात्रा का फायदा उठा रहे हैं।

श्री कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि "यूपीएमआरसी का हमेशा अपने यात्रियों को सुविधाजनक और सुगम यात्रा मुहैया कराना लक्ष्य रहता है। हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ग्रीन मोबिलिटी सिस्टम का उपयोग करें जो विश्वस्तरीय होने के साथ-साथ सुरक्षित और आरामदायक भी है”।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...