Skip to main content

हिंदी फिल्म कंट्रोल का लखनऊ में हुआ भव्य मुहूर्त साइबर क्राइम पर आधारित है कंट्रोल फिल्‍म




साइबर क्राइम के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर हमें ऑनलाइन ठगी के मामले सुनने को मिलते रहते हैं, जिसमें लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचता है। इसका एक कारण कहीं न कहीं सही जानकारी का ना होना भी हो सकता है। हम तकनीक के जमाने में जी रहे हैं, जो हमारे लिए वरदान तो है लेकिन कई बार ये अभिशाप भी बन जाता है। साइबर क्राइम आज के समय में एक बड़ी चुनोती बन चुका है। इससे बचने के लिए हमारा और आपका जागरूक होना बहुत जरूरी है। राजा मौली की आरआरआर फिल्‍म के प्रस्तुतकर्ता और संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठीवाड़ी और विद्या बालन की कहानी के निर्माता डॉ जयंतीलाल गड़ा व फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा अब इसी मुद्दे पर अपनी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है कंट्रोल। फिल्‍म एक ऐसे आर्मी अफसर की कहानी है, जिसका बचपन का दोस्त ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है और वो काफी मुश्किल में पड़ जाता है। ऐसे में अपने दोस्त को न्याय दिलाने के लिए ऐक्टर को कई तरह की चुनौतियों का समाना करना पड़ता है। आर्मी अफसर इस केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए एक आम आदमी की तरह ही लड़ाई लड़ता है और पूरे स्कैम का खुलासा किस तरह से करता है, ये आपको फिल्म में बड़ी खूबसूरती से नजर आएगा। शुक्रवार 24 जून को निराला नगर रामकृष्ण मठ स्थित रिगनेंट होटल में फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, सह प्रोड्यूसर पंकज तिवारी, निर्देशक सफदर अब्बास, कैमरामैन अरुण उपस्थित रहे। 



फिल्म में आर्मी अफसर की भूमिका में अनूप सिंह के अलावा प्रिया आनंद, यशपाल शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रोहित रॉय, अमृतराज भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। खास बात की फिल्‍म की पूरी शूटिंग लखनऊ की ही अलग - अलग लोकेशन पर की जाएगी। शहर में करीब एक महीने तक फिल्‍म की शूटिंग जारी रहेगी, जिसमें शहर के कलाकारों को भी खास तरजीह दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक सफदर अब्बास ने बताया कि आर आरआर फिल्म के डिस्टीब्यूटर डॉक्टर जयंतीलाल गाड़ा (पेन स्टूडियो) की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें ऐक्शन से लेकर इमोशन तक सब कुछ मिल जाएगा। हमारी फिल्म समाज को यही संदेश देती है कि तकनीकी युग में मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल करें, जिससे आपके साथ साइबर क्राइम जैसी कोई घटना न घटित हो। 

फिल्म के मुहूर्त में मुख्यअतिथि के रुप में जाने-माने निर्माता व फिल्‍म एक्टर सतीश कौशिक भी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...