Skip to main content

BAPSA की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया



BAPSA  बहुजन समाज और कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र- छात्राओं का संगठन है । इसका गठन जेएनयू दिल्ली में 2014 में वंचित समाज से जुड़े छात्रों द्वारा हुआ था। आज यह संगठन एक दर्जन से अधिक विश्वविद्यालयों में विशेषकर बहुजन समाज के विद्यार्थियों के हित में काम कर रहा है। इसी मकसद से मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से आने वाले विद्यार्थियों द्वारा आज बाप्सा की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया जा रहा है। बाप्सा लखनऊ विश्वविद्यालय में बहुजन समाज के पुराने विद्यार्थियों और प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं को समय समय पर शैक्षणिक-सामाजिक सहयोग प्रदान करेगा ।


बाबासाहेब आंबेडकर, ज्योतिबा फूले, बिरसा मुंडा, सावित्रीबाई फूले और फातिमा शेख आदि बहुजन नायक -नायिकाओं के विचारों के उन्नयन के लिए और विश्वविद्यालय में बेहतर और सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक माहौल प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाएगा। पुस्तकालय के समय से खुलने से लेकर पुस्तकों की उपलब्धता, समयानुसार कक्षाएं होने तथा स्वच्छ टॉयलेट और स्वच्छ पानी की माँग के लिए संगठन कृत संकल्प है। पिछले कुछ सालों से बहुजन समाज के विद्यार्थी जीरो फीस और छात्रवृत्ति की समस्या का सामना कर रहे हैं। बाप्सा इस मुद्दे पर मुखर होकर लोकतांत्रिक तरीके इन सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष करेगा। 



 बाप्सा की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया जा रहा है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष मानव रावत, उपाध्यक्ष (2) आदित्य वर्धन और अब्दुल रऊफ, महासचिव अंकित कुमार, संयुक्त सचिव (3) विनय चौधरी, सुधीर कुमार, आशुतोष वर्मा तथा सचिव (5) सूजा-उर- रहमान, लावण्या रावत, संघमित्रा, पूनम, राहुल कुमार और 20 अन्य सदस्य होंगे।

 स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी 'बहुजन समाज और विश्वविद्यालय' की अध्यक्षता करते हुए प्रो. रूपरेखा वर्मा जी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और सावित्रीबाई फुले आदि ने वंचित समाज की तरक्की के लिए शिक्षा को सबसे जरूरी उपाय बताया है। लड़कियों और दलित पिछड़ों की सामाजिक और आर्थिक आजादी का रास्ता विश्वविद्यालयों से होकर ही जाता है। मुख्य वक्ता प्रो. रमेश दीक्षित ने जेएनयू में छात्र संगठन, उसके संविधान और अनूठे आरक्षण की व्यवस्था से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जेएनयू में बहुत कम फीस पर पढ़ाई लिखाई और रहने खाने की बेहतरीन व्यवस्था के कारण के मिले अवसरों के कारण वंचित समाज के हजारों छात्र छात्राओं ने बड़ी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की हैं। लेकिन आज विश्वविद्यालयों से दलित वंचित तबके की प्रतिभाओं के साथ अन्याय हो रहा है। रोहित बेमुला ने ऐसी ही वजहों से आत्महत्या की थी। मुख्य अतिथि पूर्व आइएएस श्री हरिश्चंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों में ऐसे छात्र संगठन जरूरी हैं जो बहुजन समाज के हितों का संरक्षण कर सकें। आए दिन दलित आदिवासी समाज के छात्र छात्राओं के साथ होने वाले अन्याय की खबरें आती हैं। ऊँची फीस लगाई जा रही है। बजीफा भी धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। आरक्षण का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में बाप्सा का गठन उचित कदम है। तस्वीर नकवी ने विशेषकर लड़कियों की शिक्षा की बात करते हुए कहा कि डिग्रियों के साथ साथ प्रगतिशील मूल्यों को भी जीवन में उतारना जरूरी है। पीजीआई के डा. बसंत कुमार ने मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसे छात्र संगठनों की जरूरत बताई। केजीएमयू के डा. हरिराम ने कहा कि संस्थानों में दलितों पिछड़ों के संगठनों के जरिए ही अपने अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। कानपुर विश्वविद्यालय के डा. अमरेंद्र गोंड ने खासकर आदिवासी विद्यार्थियों को शिक्षा देने और संगठन में शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के डा. विनीत वर्मा, डा. राजेंद्र वर्मा, डा. प्रतिभा सरोज, डा. रविकान्त और सचिवालय के अर्जुन देव भारती, भीम आर्मी के आदित्य भारती, अचूक संघर्ष के संपादक मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राएं और शहर के बुद्धिजीवी, सोशल एक्टिविस्ट, पत्रकार, छात्र नेता आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...