Skip to main content

दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने किया पुनर्वास विश्वविद्यालय के विशिष्ट स्टेडियम में राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारम्भ



उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कश्यप ने आज मोहान रोड स्थित डा0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विशिष्ट स्टेडियम में राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन एवं दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता-2022 का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर श्री कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय समेकित शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता की भावना का विकास कर रहा है। वह लोग जो दिव्यांगजनों के प्रति गलत धारणा रखते थे, विश्वविद्यालय ऐसे बच्चों में सशक्तीकरण का बोध कराकर उन्हें आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत स्थापित विद्यालयों में भी खेल एवं योग प्रकोष्ठ की स्थापना से देश में राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के साथ एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का विकास संभव हो सकेगा।



श्री कश्यप ने कहा कि 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि डा0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय एशिया में अनूठा विश्वविद्यालय है जहाँ दिव्यांग व गैर दिव्यांग एक साथ पठन-पाठन कर रहे है और समावेशी शिक्षा के सपने को साकार कर रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री जी ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद पर भी जोर देते हुए कहा कि पुनर्वास विश्वविद्यालय नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और निकट भविष्य में दिव्यांग छात्र देश के लिए पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेडल जीतकर विश्वविद्यालय, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राणा कृष्णपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग किए जाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जनपदों से आये 64 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। जिन्हें सुगमता की दृष्टि से 04 टीमों यथा यू.पी. वेस्ट, यू.पी. ईस्ट, यू.पी. सेंट्रल एवं डी.एस.एम.एन.आर.यू. किंग्स में बांटा गया है। आयोजन के प्रथम दिवस में क्रिकेट के तीन मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें अत्यंत रोमांचित मुकाबले के उपरांत पहले मैच में डी. एस. एम. एन. आर. यू. किंग्स विजयी रहा, दूसरे मैच में यू. पी. वेस्ट की टीम विजयी रही तथा सायं काल में आयोजित तृतीय मैच में यू. पी. ईस्ट विजयी रही है। 

कार्यक्रम के दूसरे दिवस में प्रथम मैच जिसमें डी. एस. एम. एन. आर. यू. किंग्स का मुकाबला यू. पी. सेंट्रल की टीम से हुआ जिसमें अत्यंत रोमांचित प्रदर्शन के उपरांत डी. एस. एम. एन. आर. यू. किंग्स विजयी रही तथा दूसरे मुकाबले का आयोजन यू. पी. ईस्ट का सामना यू. पी. सेंट्रल से हुआ जिसमें यू. पी. ईस्ट की टीम विजयी रही। कार्यक्रम के अंतिम लीग मैच का आयोजन आज सायं कल में डी. एस. एम. एन. आर. यू. किंग्स बनाम यू. पी. वेस्ट के मध्य आयोजित किया जाएगा। कल 23 जून को प्रातः 7ः30 बजे से प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला दो टीमों के साथ होगा जबकि डी. एस. एम. एन. आर. यू.किंग्स पहले ही फाइनल में अपना स्थान बना लिया है।

 कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश पटेल, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कुलसचिव, श्री अमित कुमार सिंह, श्री गौरव खन्ना, बैडमिंटन खेल में द्रोणाचार्य एवार्ड से सम्मानित, खेल एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो0 एच.एस. झा, निदेशक खेलकूद एवं योग प्रकोष्ठ निदेशक डा0 नागेन्द्र यादव एवं विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...