Skip to main content

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, अन्वेषा 2022” का आयोजन

 


भारत सरकार द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव”, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है| इसी परिपेक्ष्य में देश के नागरिकों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं उपलब्धियों को प्रतिष्ठित उत्सव के रूप में मनाने हेतु सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के 27 जून, 2022 से 3 जुलाई, 2022 के अंतर्गत आयोजन की जाने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (फील्ड ऑपरेशन डिवीज़न), लखनऊ द्वारा एक राज्य स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, “अन्वेषा 2022” का आयोजन दिनांक 27 जून, 2022 को होटल रेगनेंट, निराला नगर, लखनऊ के सभागार में किया गया|  

“अन्वेषा 2022” कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया| ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ आयोजन के अंतर्गत उन्होंने “आजादी का अमृत ज्योति” प्रज्वलित किया, जो कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के 75 सप्ताहों के उत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त, 2023 तक प्रज्वलित रहेगा|



श्री सी०एस० मिश्र, उप महानिदेशक, राज्य राजधानी, लखनऊ, ने अपने स्वागत संबोधन में गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के आयोजन के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता (Quiz Contest) “अन्वेषा 2022” के  उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला| श्री मिश्र, ने “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत निहित विभिन्न लक्ष्यों व उदेश्यों को प्राप्त करने हेतु छात्रों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होने की आवश्यकता व महत्व पर जोर दिया| श्री मिश्र ने आगे जानकारी दी कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के साप्ताहिक उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों/संस्थानों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा “अधिकारिक सांख्यिकी”, विषयक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता “अन्वेषा 2022” का 27 जून, 2022 को आयोजन न केवल लखनऊ अपितु देश के समस्त राज्य राजधानियों में एक साथ किया जा रहा है| 



श्री आलोक कुमार सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने में छात्रों की भागीदारी व इनके योगदान की महत्ता पर जोर दिया एवं छात्रों को “आजादी का अमृत महोत्सव” की थीम जैसे स्वतंत्रता संग्राम, आइडियाज@75, संकल्प@75, कार्य योजना@75 एवं उपलब्धियां@75 को प्राप्त करने में अपना अनुपम योगदान प्रदान करते हुए जन भागीदारी के माध्यम से देश को सशक्त बनाने का आवाहन किया|


डॉ० सी०एम० पाण्डेय, निदेशक, (शैक्षणिक व अनुसंधान), डिवाइन ह्रदय संस्थान, लखनऊ ने विशेष अतिथि के रूप में अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में सांख्यिकी के महत्व व भूमिका पर प्रकाश डाला एवं जानकारी दी कि किस प्रकार व्यावहारिक विज्ञान के रूप में सांख्यिकी देश के विकास के लिए स्थापित विभिन्न लक्ष्यों व मापदंडो को प्राप्त करने में केंद्र व राज्य सरकारों की योंजनाओं व नीति निर्माण में सहायक हो सकती हैं| डॉ० पाण्डेय ने इस विषय पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण भी दिया| श्री पाण्डेय ने युवा सांख्यिकीविद/छात्रों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और वृहद्द डाटा विश्लेषण (Big Data Analytics) के क्षेत्र में अवसरों की संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।

“अन्वेषा 2022” प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों से कुल 34 टीम अर्थात् 68 छात्रों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज के विकास प्रताप सिंह और समृद्धि  को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...