Skip to main content

रेलवे यात्रियों को मिलेगी सुपर रफ्तार,200 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी 100 ट्रेनें

 


 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में तेजी से कर रहा कार्य आरडीएसओ — संजीव भुटानी 

लखनऊ। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। ट्रेनों से कम समय में आरामदायक सफर के लिए अत्याधुनिक मेक इन इंडिया ट्रेन—18 का निर्माण जल्द ही पूरा हो जायेगा । रेलवे की बुलेट प्लान के तहत आगामी दिनों में 100 से अधिक ट्रेनें 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी । ट्रेनें दिल्ली से लखनऊ ढाई घंटे वहीं पांच घंटे में मुम्बई पहुंचेगी । दौ सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए 100 ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी है। जिसका टेंडर एडवांस स्टेज में है। 


बुधवार को यह जानकारी देते हुये आरडीएसओ के महानिदेशक संजय भुटानी ने बताया कि 200 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनें चलाने के लिए अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ सेमी हाइस्पीड ट्रेन के कलपुर्जे से कम भार वाले एल्युम्यूनियम बाडी की डिजाइन को तैयार कर लिया है। पहले चरण में आरडीएसओ की डिजाइन हुई 100 ट्रेन सेट बनाएगा। इसके अलावा दिल्ली से हावड़ा और मुंबई रूट की ट्रेनों में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आरडीएसओ ने 1200 केवी डीइएमयू इंजन सफल परीक्षण के लिए हाइड्रोजन ईधन से आधारित हाइब्रिड पावर ट्रेन का विकास किया है। उत्तर रेलवे ने इसका कांट्रैक्ट जारी कर दिया है। जल्द ही इसका परीक्षण कार्य पूरा कर लिया जायेगा । 


उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के तहत भारतीय रेल इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप करने वाली संस्थाओं को अवसर देगा। रेलवे के लिए स्टार्टअप्स योजना के तहत रेल लाइन के टूटने, लाइन में तनाव के प्रबंधन के सिस्टम और उपनगरीय सेक्शन के लिए हेडवे में सुधार सहित 11 समस्याओं को दूर करने के लिए स्टार्टअप उद्यमियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। स्टार्टअप्स को अधिकतम 1.5 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

बाक्स—दिल्ली,हावड़ा मुंबई की ट्रेनों में लगेगा सुरक्षा प्रणाली कवच 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते 4 मार्च 2022 को आरडीएसओ की जिस स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली कवच का निरीक्षण किया था। दो साल के भीतर दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा सेक्शन पर लगाया जाएगा। उत्तर रेलवे ने इसका टेंडर जारी भी कर दिया है। वहीं मालगाड़ी को 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने के लिए डिजाइन बनाएगा। रेलवे 80 हजार वैगन के साथ 9 हजार हार्सपावर वाले 1200 लोकोमोटिव इंजन दाहोद और 12 हजार हार्सपावर वाले 800 लोकोमोटिव बनारस लोकोमोटिव वर्कशाप में बनाएगा।

बाक्स—आरडीएसओ में 32 की जगह अब 7 निदेशालय होंगे 


आरडीएसओ में प्रोजेक्टों के शोध करने और उनको पूरा करने के लिए कई अलग-अलग बनाए गए निदेशालयों को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अब आरडीएसओ में 32 की जगह मात्र 7 निदेशालय होंगे। प्रधान निदेशक के नेतृत्व में प्रशासनिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोलिंग स्टाक, रिसोर्स व टेस्टिंग, सिग्नलिंग व टेलीकाम, ट्रैक्शन और साइकोटेक निदेशालय होगा। बाकी 25 अफसरों को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और मार्डर्न कोच फैक्ट्री यूनिट के अलावा बनारस लोकोमोटिव वर्कशाप, चितरंजन लोको वर्कशाप, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैनात किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...