Skip to main content

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 13 नई शाखाओं का शुभारंभ

 



उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लि0 लखनऊ के मुख्यालय भवन से श्री जे0पी0एस0 राठौर, माननीय सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों से बैंक की 13 नई शाखाओं - फतेहपुर, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, कानपुर देहात, कन्नौज, संभल, ज्योतिबा फूले नगर, हापुड़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, गोरखपुर, महराजगंज एवं औरैया का शुभारम्भ किया गया। बैंक की 27 शाखाएं पूर्व से ही कार्यरत हैं। इस अवसर पर बैंक के सभापति श्री तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री बीएएल0 मीणा, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक (बैंकिंग) श्रीमती बी0 चन्द्रकला, शीर्ष सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री वी0के0 मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैंक की 27 शाखाओं में लगभग 2 लाख 12 हजार खाते खुले हुए हैं तथा 13 नई शाखाओं के माध्यम से 5 लाख नए खाते खोलने एवं अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचकर निक्षेपों तथा ऋण वितरण को बढाने के निर्देश दिये गये। वर्तमान में बैंक द्वारा मुख्यतः व्यक्तिगत ऋण रू0 10.00 लाख कार ऋण रू0 20.00 लाख, गृह ऋण रू० 30.00 तक जिसे बढ़ाकर रू0 75.00 किया जा रहा है एवं अचल सम्पत्ति के विरूद्ध ऋण रू0 30.00, बिजनेस टर्म एवं ट्रेडर्स लोन रू0 40.00 लाख, तक स्वीकृत किया जा रहा है। भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्‍न सामाजिक योजनाओं यथा - प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अधिकतम रू0 2.00 लाख तक, अटल पेंशन योजना अधिकतम रू0 5000 तक, पीएम स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर योजना रू0 50000 तक एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति योजना को जनता त्तक पहुँचाना एवं ग्राहकों की संख्या को बढ़ाना है।



 इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा डेरी, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, एग्री बिजनेस एवं एग्रो क्लीनिक्स, रिन्यूएबिल एनर्जी के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु भी ऋण प्रारम्म किये जा रहे हैं। एसएलबीसी के माध्यम से प्रयास करके जनधन योजना के तहत भी अधिकाधिक खाते खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। बैंक द्वारा मुख्यालय के साथ ही जनपद-गोण्डा, हापुड़, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा एवं कानपुर में मोबाइल एटीएम वैन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है ताकि जन-जन के दरवाजे पहुँच कर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। बैंक ग्राहकों को नेट बैंकिंग, एटीएम, पॉश मशीन आदि नवीन तकनीक आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराकर बैंकिंग व्यवस्था को सुगम एवं अनुकूल बनाने हेतु प्रयासरत है तथा निकट भविष्य में बैंक बीबीपीएस, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग आदि की सुविधाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है। इस प्रकार उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक अपने वर्तमान 27 व नवीन 13 शाखाओं के माध्यम से जनता के अधिकाधिक हिस्रों को जोड़कर आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...