Skip to main content

भारतीय करेंसी में निवेश के लिए कॉइनस्विच ने 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया

 

18 मिलियन से अधिक यूजरज़ के साथ कॉइनस्विच भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो कंपनी है 

लखनऊ, भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो निवेश ऐप कॉइनस्विच ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया है, जो यूजर्स को बिटकॉइन, एथेरियम और शीबा इनु जैसे लोकप्रिय कॉइन के अलावा भारतीय रुपये में क्रिप्टो एसेट्स की एक व्यापक और विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। अब यूजर्स सुरक्षित निवेश संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन क्रिप्टो एसेट्स को भारतीय रुपये में खऱीद औऱ बेच सकते हैं।


कॉइनस्विच, नए एसेट्स को सूचीबद्ध करते हुए भी निवेशक की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। कंपनी ने हाल ही में रिस्कोमीटर फीचर लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को नई या संभावित अस्थिरता वाला क्रिप्टो खरीदने से पहले चेतावनी दी जा सके। इस प्रक्रिया में कॉइन की उत्पत्ति, उपयोगिता और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर जोखिम के स्तर का आंकलन किया जाता है। यह अतिरिक्त व्यवस्था यूजर्स की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें सूझ-बूझ के साथ फैसला लेने की क्षमता प्रदान करती है।


कॉइनस्विच के CEO और को-फाउंडर, आशीष सिंघल ने कहा कि, " कॉइनस्विच में, हम अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी कॉइन को सूचीबद्ध करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करते हैं। कई विकल्पों को मुहैया कराने के साथ, हमारे लिए यूजर की सुरक्षा और शिक्षा सभी व्यावसायिक निर्णयों के मुकाबले सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है। आज, हमें अपने 18 मिलियन यूजरज़ को 100 क्रिप्टो एसेट्स को भारतीय रुपये में खरीदने और निवेश करने का मौका प्रदान करके खुशी हो रही है। यूजर हमारे कॉइनस्विच ब्लॉग और यूट्यूब चैनल जैसे शैक्षिक प्लेटफॉर्म से इन कॉइनज़ के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर पूरी समझदारी से निवेश संबंधी निर्णय ले सकते हैं।''   


कंपनी ने भारत में क्रिप्टो निवेश को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं । कॉइनस्विच ऐप पर यूजर्स आवश्यक केवाईसी विवरण जमा करने के बाद अपने वेरिफाइड इंडियन बैंक खाते से केवल भारतीय रुपये जमा कर सकते और निकाल सकते हैं। ऐप केवल भारत में रहने वालों के लिए खुला है। तय सीमा से अधिक ट्रांसफर किए जाने की स्थिति में यह ऐप (राजनीतिक रूप से अनावृत व्यक्ति की अवस्था, प्रतिबंधित सूची और नेगेटिव न्यूज) के आधार पर नामों की निगरानी करता है।

सभी के लिए आसानी से धन का समावेश करने के निरंतर प्रयास के तहत कॉइनस्विच यूजर्स को क्रिप्टो एसेट्स में निवेश करने के लिए सुरक्षित, सरल और विश्वसनीय प्लैटफॉर्म प्रदान करता है। साथ ही यह उन्हें सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेने के लिए शैक्षिक सामग्री की सुविधा भी मुहैया कराता है। यूजर्स कॉइनस्विच के ब्लॉग, यू-ट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर इन शैक्षणिक सामग्रिय का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...