Skip to main content

राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने में सहायता मिलेगी -डा0 संजय कुमार निषाद




      उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद ने आज विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत उ0प्र0 में मत्स्य विकास के बारे में प्रेस वार्ता की। उन्होेंने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्रधानमंत्री सम्पदा योजना के अन्तर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिए विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल आगामी 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2022 तक जनमानस के लिए खोला जायेगा, जिसका लाभ लेते हुए हेतु मात्स्यिकी गतिविधियाँ, स्थापित/संचालित करने हेतु इच्छुक व्यक्ति/उद्यमी योजना की गाइडलाइन के अनुरूप आवेदन कर सुविधा/अनुदान सहायता प्राप्त कर सकते है।

डा0 निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत इस वर्ष 2022-23 में शेष परियोजनाओं को पूर्ण करने के साथ साथ नये परियोजना प्रस्ताव जनपदों से आमंत्रित करते हुए प्रदेश की वृहद कार्ययोजना तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है। उनके द्वारा 24 जून को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक किये जाने वाले राज्य वेबिनार में प्रधानमंत्री सम्पदा योजना की जानकारी देने के साथ-साथ मत्स्य विकास की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी वेबिनार में उपलब्ध कराई जायेगी।

मत्स्य विकास मंत्री ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से 02 नवीन योजनाओं यथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना तथा निषादराज बोट योजना के माध्यम से ग्राम समाज के तालाबों के गरीब पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए सौगात दी गयी है। मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में मत्स्य विभाग, उ०प्र० द्वारा ग्राम सभा के तालाबों के गरीब मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआरों के लिए शत-प्रतिशत राज्यपोषित दो नवीन योजनाओं की शुरूआत की जा रही है। इस हेतु प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट में प्रारम्भिक स्तर पर रू0 04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिससे ग्रामीण अंचलों में निवास कर रहे गरीब मत्स्य पट्टेधारकों एवं मछुआरों की आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने में सहायता मिलेगी। 

डा0 निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत विगत दो वर्षों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 625 हेक्टेयर नये तालाबों का निर्माण, 24 मत्स्य बीज हैचरी, 120.00 हे0 रियरिंग इकाई, 256 विभिन्न श्रेणियों के रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर०ए०एस०), 620 इन्सुलेटेड वाहन (साईकिल/मोटरसाईकिल /थ्रीव्हीलर/वैन), 40 फीड मिल (लघु/मध्यम/वृहद/प्लांट), 25 कियोस्क, 25 जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र एवं 186 बायोफ्लाक जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनायें स्थापित होने से उद्यमशीलता को बढ़ावा व रोजगार के अवसर सृजित हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...