Skip to main content

लखनऊ के खाद्य प्रेमियों के लिए हयात रीजेंसी ने चीनी व्यंजनों के लिए ‘चाइना हाउस’ खोला



लखनऊ, चीन के विशिष्ट स्वादों को चखने के लिए तैयार हो जाइये। क्योंकी हयात रीजेंसी लखनऊ ने प्रतिष्ठित चाइना हाउस  के तीसरे  संस्करण का शुभारंभ किया है ।  यह रेस्तरां न केवल शहर में, बल्कि राज्य में भी चीन के व्यंजनो के लिए सबसे प्रतिष्ठित रेस्तरां होगा । रेस्टोरेंट में बैठने की क्षमता 72 है, जिसमें दो निजी डाइनिंग स्पेस शामिल हैं, जो बड़े पैमाने में विस्तृत हैं। यह सिग्नेचर रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल एलिमेंट्स, फैमिली स्टाइल सर्विस और समकालीन माहौल प्रदान करता है।

चाइना हाउस लखनऊ, लखनऊ के चीनी भोजन प्रेमियों के लिए एक सुरुचिपूर्ण एवं  ज़ायकेदार भोजन अनुभव ले के आया है। लखनऊ के अभिरूचीवाले लोगों के लिए  यह रेस्तरां लक्षित करता है।  चाइना हाउस लखनऊ ,लखनऊ के चीनी व्यंजन  प्रेमियों के लिए एक शानदार  और उत्तेजक  अनुभव लेकर आया है। यह सिग्नेचर रेस्टोरेंट 'शो किचन' की अनूठी संकल्पना को पेश करता है।



यह लोगों में खाद्य निर्माण की 'पाक कला' का हिस्सा होने की भावना निर्माण करता है। तथा आपको खाद्य पारदर्शिता और नवीनता के एक कदम और करीब लाता है। इस के अलावा यह प्रत्येक अतिथि को एक समग्र पाक अनुभव देता है  वह भी  अपनी जीवंत और रंगीन वास्तुकला के साथ। रेस्तरां का मेनू सिचुआन व्यंजनों पर केंद्रित है, जिसमें मुंह में पानी लाने वाले व्यंजन शामिल हैं, जो क्लासिक बीजिंग ऐपेटाइज़र द्वारा पूरक हैं। सिचुआन व्यंजन गर्म, और मसालेदार के साथ ही मीठे और खट्टे स्वाद के लिए जाने जाते है।

यह व्यंजन इंद्रियों के साथ काम करता है, जो लोकप्रिय रूप से  "फाइव फ्रेग्रेन्स" नाम से   जाने जाते है, जिसमें सौंफ, काली मिर्च,  दालचीनी और लौंग शामिल हैं।  यह ज्ञात है कि इन पांच सुगंधों से व्यंजन प्रेमी लोगों  को  स्वाद  की  संतुष्टि मिलती है।चाइना हाउस बीजिंग से आये  शेफ हान द्वारा संचालित है।  तथा एक अत्यधिक कुशल टीम द्वारा क्यूरेट किया जाता है और यह पंच फ्लेवर और सुगंध पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा। 

श्री रोशन मेंडोंसा, महाप्रबंधक हयात रीजेंसी, लखनऊ ने इस अवसर पर कहा की, शेफ हान द्वारा लखनऊ में इस रेस्टोरेंट को लॉन्च करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। वह भारतीय भोजन प्रेमियों के लिए चीनी भोजन का असली स्वाद लाने के लिए  जाने जाते है । मूल मसालों और उच्चतम गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग से चाइना हाउस आज उच्च स्थान पर है । हम हयात रीजेंसी लखनऊ में इस "व्यंजन  यात्रा" में हमारे साथ भाग लेने के लिए लखनऊ के नागरिकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

चाइना हाउस लखनऊ में ‘टी बार’ भी है, जो चीनी व्यंजनों के साथ-साथ विविद प्रकार के चीनी चाय भी प्रदान करता है।  यहां डेजर्ट बार भी  है, जो स्वादिष्ट चीनी मिठाई विकल्प पेश करता है। यहां का वातावरण सुरुचिपूर्ण प्रेरक है, तथा यहाँ खाने वालों की चहल-पहल और शो किचन , बेवरेज बार का लाइव अनुभव बहुत अद्भुत है। यहां का निजी भोजन क्षेत्र बड़ा विस्तृत  है और यह मेहमानों की प्रसन्नता का भी ध्यान रखता है।

व्यंजन और पाक कला उत्सव के लिए चाइना हाउस लखनऊ शहर का नया ठिकाना है। शहर के भोजन प्रेमी स्वादिष्ट सूप, डिमसम, वोक नूडल्स और चावल, पारंपरिक पेय, कॉकटेल और  मिठाई का लुफ्त उठा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...